Doordrishti News Logo

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन को 1 करोड़ रुपये भेंट

जोधपुर,एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन को 1 करोड़ रुपये भेंट। डॉ.गणेश और डॉ.किरण हरपावत ने एल्युमनी एसोसिएशन को 1 करोड़ रुपये के चेक सौंपे। उन्होंने 31 मार्च 2024 को एल्युमनी एसोसिएशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे।

इस एमओयू के अनुसार इस राशि का उपयोग एमबीएम विश्वविद्यालय के छात्रों के लाभ के लिए किया जाएगा। इस फंड का उपयोग इंजीनियरिंग में स्नातक,मास्टर, डॉक्टरेट डिग्री या शोधकर्ता के रूप में अध्ययन करने वाले छात्रों का सहयोग करने के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – दोस्ती गाढ़ कर शेयर बाजार में इंवेस्ट के नाम पर 30 लाख की ठगी

फंड का उपयोग एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज एल्युमनी एसोसिएशन,जोधपुर की कार्यकारी समिति द्वारा आवश्यकतानुसार उपयोग किया जाएगा।अमेरिका से डॉ.गणेश एल.हरपावत और डॉ. किरण हरपावत,वरिष्ठ पूर्व छात्र (1965 बैच)10 नवंबर 2024 को जोधपुर में एल्युमनी एसोसिएशन कार्यालय में आए।

इस अवसर पर एल्युमनी एसोसिएशन के सचिव जयसिंह चौधरी द्वारा उनका स्वागत किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों (पूर्व एवं वर्तमान प्रोफेसर एमबीएम यूनिवर्सिटी,विभिन्न विभागों के सेवानिवृत एवं वर्तमान इंजीनियर और उद्यमी) द्वारा उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

डॉ.किरण हरपावत का वरिष्ठ पूर्व छात्र केएमएल माथुर ने साफा और शॉल भेंट की। डॉ.गणेश हरपावत को उपाध्यक्ष प्रेम सुख शर्मा ने साफा,93 वर्षीय पूर्व छात्र श्रीकिशन टाक ने पुष्पगुच्छ,प्रो.डीएम सुराणा, पूर्व सचिव,एल्युमनी एसोसिएशन ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

ये भी पढ़ें – कमिश्नरेट में 596 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग,चालकों पर 185 एमवी एक्ट में कार्रवाई

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026