हत्या का आरोपी सात दिन की पुलिस रिमाण्ड पर,हत्या की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस
अनिता चौधरी हत्याकाण्ड

जोधपुर,हत्या का आरोपी सात दिन की पुलिस रिमाण्ड पर,हत्या की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस।शहर में ब्यूटीशियन अनीता चौधरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुलामुद्दीन को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे सात दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
इसे भी पढ़ें – मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 20 हजार का इनामी गिरफ्तार
उससे हत्या करने की वजह और हत्याकांड कौन कौन लोग शामिल हो सकते हैं इस बाबत पता लगाया जा रहा है। फिलहाल वह पूछताछ में पुलिस को गुमराह कर रहा है। वह लूट के इरादे से हत्या करने की बात पर कायम है। पुलिस भी इसी थ्योरी पर जांच कर रही है।
आशंका जताई जा रही है कि उसने अनीता को शर्बत में डालकर कुछ पिलाया,जिसकी ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए गुलामुद्दीन ने उसके टुकड़े कर दफना दिया।पुलिस ने गुलामुद्दीन को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
पहले भी जहर खुरानी कर चुका
दरअसल गुलामुद्दीन अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह पहले भी जहरखुरानी की वारदातों में लिप्त रहा है। गुलामुद्दीन ने अनीता के जेवर व नकदी लूटने के लिए उसे कुछ ऐसा पिलाया था,जिससे वह बेहोश हो गई और वापस नहीं उठ सकी। यही बात गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा ने पुलिस को बताई थी।
फिलहाल,पुलिस की पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात को जोधपुर पुलिस ने मुंबई सेंट्रल के पास से गुलामुद्दीन को पकड़ा था। इसे शुक्रवार रात को जोधपुर लाया गया। अब तक की पड़ताल में सामने आया कि गुलामुद्दीन ने 27 अक्टूबर की रात को ही अनिता को कुछ पिलाया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
गुलामुद्दीन की पत्नी आबिदा को जानकारी थी कि वह उसके घर आई है,लेकिन वह अपने मायके चली गई थी। अनिता जब नहीं उठी तो गुलामुद्दीन ने शव के टुकड़े कर दिए। उससे पहले उसने जेसीबी चालक को बुलाकर गढ्ढा खुदवाया था। रात को उसने शव के टुकड़े कट्टों में भरकर उन्हें गड्ढे में दबा दिया था। उसके बाद आबिदा भी अपने घर पहुंच गई।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

