Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

जोधपुर रेंज पुलिस का टटपूंजियां अभियान

जोधपुर,मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 20 हजार का इनामी गिरफ्तार। जोधपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन टटपूंजिया के तहत एक और मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को पकड़ा है। उस पर बीस हजार का इनाम घोषित हो रखा था। आरोपी प्याज के कट्टो की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी करता था। आरोपी को भोपालगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

यह भी पढ़ें – युवक ने फंदा लगाकर दी जान

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि साल 2024 में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के दौरान एक पिकअप गाड़ी में प्याज के कट्टों के नीचे छुपा कर रखे गए अवैध डोडा पोस्त को बरामद किया गया था। इस मामले में डोडा पोस्त सप्लायर आरोपी रवि जैन पुत्र ओमप्रकाश जैन निवासी हमाना तहसील पिपलोद जिला रतलाम फरार चल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की ओर से कई बार दबिश देने के बावजूद आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था।

प्याज और सब्जी की दुकान चलाता
आईजी विकास कुमार के अनुसार आरोपी पहले प्याज और सब्जी की दुकान चलाता था। जिसे भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों को सुपुर्द कर दिया था। इस पर रेंज की स्पेशल साइक्लोनर टीम ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि आरोपी जोधपुर के सब्जी व्यापारी भदवासिया से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बात करता है और रात में अपनी सब्जी मंडी से सब्जी भी सप्लाई करवाता था।

इस पर टीम ने मध्य प्रदेश से आने वाले सब्जी की गाड़ियां और व्यापारियों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। जिसमें आरोपी के बारे में भी अहम सुराग हाथ लगे। इस पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की टीम में यह थे शामिल
आरोपी को पकडऩे वाली टीम में रेंज स्तरीय साइक्लोनर टीम के प्रभारी कन्हैयालाल,राकेश कुमार, मनीष कुमार,झूमर राम और कांस्टेबल शेखर की विशेष भूमिका रही।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026