Doordrishti News Logo

गहलोत ने झाड़ू लगा कर दिया स्वच्छता का सन्देश

जोधपुर,गहलोत ने झाड़ू लगा कर दिया स्वच्छता का सन्देश। राज्य सभा सासंद राजेन्द्र गहलोत ने दीपावली उत्सव के दूसरे दिन झाड़ू लगा कर स्वच्छता का सन्देश देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत अजित कॉलोनी स्थित अपने निवास के बाहर झाड़ू लगा कर एक अनूठा उदाहरण पेश किया।

यह भी पढ़ें – लाइटिस्तान फेस्टिवल: दिवाली पर घंटाघर में रोशनी का जश्न

राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत के निवास पर जब कार्यकर्ता दीपावली की बधाई देने पहुंचे तो सासंद गहलोत को सड़क पर झाड़ू लगाते देख कर कार्यक्रता देखते रह गए।

गहलोत ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को पधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की याद दिलाते हुई कहा कि दीपावली पर परिवार के लोगो ने घर के बाहर पखाके छोड़े जिसके चलते कचरा हो गया जिसपर मैंने स्वयं झाडू लगा कर अपना कार्यतव्य ही नही निभाया बल्कि हर व्यक्ति को स्वच्छता का संदेश भी दिया है।