Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में गाड़ी को तोड़फोड़ कर पहुंचाया नुकसान

जोधपुर,आपसी विवाद में गाड़ी को तोड़फोड़ कर पहुंचाया नुकसान। आपसी विवाद के चलते एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला करते हुए उसकी गाड़ी को तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पीडि़त की तरफ से नामजद आरोपी सहित अन्य के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। मामले में करवड़ पुलिस जांच कर रही है।

पढ़ें इस खबर को भी – एम्स में 2 माह के शिशु का रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी का सफल ऑपरेशन

करवड़ पुलिस ने बताया कि चंगावड़ा कला निवासी भागीरथ पुत्र केसाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 29 अक्टूबर को वह गंगाणी गांव आया था। जहां सोहनराम आदि ने उसकी गाड़ी का रास्ता रोका और माारपीट करते हुए हमला किया। उसकी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर डाला।

पुलिस ने बताया कि इनके बीच आपसी विवाद चला आ रहा है। फिलहाल नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। इन्द्रा कॉलोनी एयरपोर्ट निवासी डूंगरसिंह पुत्र चन्द्र सिंह उदयमंदिर पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर को वह सोजती गेट क्षेत्र में आया था।

जहां किसी अंजान युवक ने उससे मारपीट करते हुए सिर पर लकड़ी से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। वह अंजान शख्स को नहीं जानता है। उदयमंदिर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान के प्रयास कर रही है।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026