Doordrishti News Logo

बजरी से भरे दो डंपर जब्त,दो गिरफ्तार

जोधपुर,बजरी से भरे दो डंपर जब्त,दो गिरफ्तार।डीएसटी पश्चिम टीम ने बोरानाडा व चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे दो डंपर जब्त कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना बेहद जरूरी-महामंडलेश्वर कुशाल गिरी

पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह,डीसीपी पश्चिम राजर्षि राज के निर्देश पर अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को झंवर थानाधिकारी मूलाराम की सूचना पर डीएसटी पश्चिम टीम व बोरानाडा थानाधिकारी शकील अहमद की मौजूदगी में पाल मेला रोड आशापूर्णा बसेरा कॉलोनी रोड पर बजरी से भरा डंपर रोका। बजरी के बिल नहीं होने की एवज में पुलिस ने डंपर जब्त कर बालेसर बावरली गाजणावास निवासी अजीज खान पुत्र उमराव को गिरफ्तार किया।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना के सबइंस्पेक्टर फगलुराम की देखरेख में शनिवार को शोभावतों की ढाणी पाल रोड पर बजरी से भरा दस चक्का डंपर रोका। पुलिस ने डंपर जब्त कर उज्जैन एमपी हाल कबीर नगर सूरसागर निवासी अर्जुन मेघवाल पुत्र तेजूलाल को गिरफ्तार किया।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026