Doordrishti News Logo

आवेदक को परीक्षा में बैठाने के आदेश

  • ऑनलाइन आवेदन के दौरान हुई टेक्निकल गड़बड़ी के लिए अभ्यर्थी जिम्मेदार नहीं
  • 1220 चिकित्सा अधिकारी भर्ती का मामला

जोधपुर,आवेदक को परीक्षा में बैठाने के आदेश। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि ऑनलाइन आवेदन पेश करने के दौरान हुई टेक्निकल गड़बड़ी के लिए अभ्यर्थी जिम्मेदार नहीं हो सकता है। मामले में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर ने चिकित्सा अधिकारियों के 1220 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में आवेदन फीस का डिमांड ड्राफ्ट लेकर आवेदक की अभ्यर्थिता कंसीडर करने के अहम आदेश दिए है।

पोकरण निवासी डॉ.गजेंद्र कुमार पालीवाल की ओर से अधिवक्ता यशपाल खि़लेरी ने रिट याचिका दायर कर बताया कि निदेशालय चिकित्सा विभाग जयपुर ने चिकित्साधिकारी के 1220 रिक्त पदों हेतु इसी साल 20 मई से राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर को भेजकर विज्ञप्ति जारी करने का कहा गया। जिस पर राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर ने विज्ञप्ति जारी कर आवेदन आमंत्रित किए।

आवेदन की अंतिम तिथि एक अक्टूबर रखी गई। याचिकाकर्ता ने 30 सितंबर को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करवा दिया जो सफलतापूर्वक जमा हो गया तथा निर्धारित आवेदन फीस पांच हजार रुपए भी जमा करवाने पर लेनदेन सफल रिपोर्ट प्राप्त हो जाने पर याची निश्चिन्त हो गया कि उसका आवेदन सफलता पूर्वक जमा हो चुका है। बाद में आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार अक्टूबर कर दी गई।

अंतिम तिथि के बाद आया मैसेज
अंतिम तिथि निकल जाने पर याचिकाकर्ता के बैंक एकाउंट में छह अक्टूबर को पांच हजार रुपए वापस रिफंड का मैसेज आया। इस पर उसने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर को ईमेल के जरिये सूचना दी तो जवाब में कहा जाता है कि उसका आवेदन शुल्क का भुगतान सफ़ल नहीं हैं, इसलिए फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया है। लिखित परीक्षा 17 नवंबर को होनी है। यदि अंतिम दिनांक से पूर्व सूचित किया जाता तो याचिकाकर्ता आवेदन शुल्क पुन: जमा करवा सकता था लेकिन पेमेंट का रिफंड सात दिन बाद लौटकर याचिकाकर्ता के बैंक खाते में क्रेडिट किये जाने से उसे बेवज़ह अब भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। रिक्रूटमेंट एजेंसी की बैंक से हुई तकनीकी खराबी/गड़बड़ी के लिए याचिकाकर्ता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता हैं।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026