Doordrishti News Logo

राज्य सरकार शीघ्र खेल नीति-2024 लाएगी-पटेल

  • संसदीय कार्य मंत्री थे मुख्य आतिथ्य
  • जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न

जोधपुर,राज्य सरकार शीघ्र खेल नीति-2024 लाएगी-पटेल। संसदीय कार्य,विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में जोधपुर ग्रामीण जिले की 68 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स (17 वर्षीय बालक) प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भटिंडा (लूणी) के प्रांगण में आयोजित हुआ।

इसे भी पढ़िए – एम्स जोधपुर में बिना चीरे के सफल किडनी प्रत्यारोपण

इस अवसर पर पटेल ने कहा युवा शक्ति के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में खेलों के प्रोत्साहन एवं खेल संस्कृति के विकास लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा बजट घोषणा के अनुरूप प्रदेश सरकार शीघ्र खेल नीति-2024 लाएगी। राज्य सरकार प्रदेश में खेल अवसंरचना के विकास के लिए महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय एवं प्रत्येक संभाग पर खेल महाविद्यालय की स्थापना करेगी।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा प्रदेश में ‘एक जिला-एक खेल’ योजना के तहत प्रत्येक जिले में खेल अकादमी की स्थापना की जाएगी। ‘मिशन ओलंपिक’ एवं खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की तर्ज पर प्रदेश में प्रतिवर्ष ‘खेलो राजस्थान यूथ गेम्स’ के माध्यम खेल प्रतिभाओं को तराशा जाएगा।

उन्होंने कहा भविष्य में प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति के विकास के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर चरणबद्ध रूप से ओपन जिम एवं खेल मैदान बनाये जायेंगे। पटेल ने कहा खेल केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं है,बल्कि यह हमें अनुशासन,टीम भावना और समर्पण जैसे मूल्य सिखाता है।

उन्होंने कहा खेलों को बढ़ावा देने से हम एक स्वस्थ और समर्पित युवा पीढ़ी का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों एवं विद्यालय के बच्चों से संवाद किया।कहा कि बच्चे भारतीय संस्कृति के वाहक एवं देश का भविष्य हैं।

कार्यक्रम में बिलाड़ा प्रधान प्रगति कुमारी,राज्य बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्षा संगीता बेनीवाल, सरपंच रवि सोऊ,हनुमानसिंह राजपुरोहित,भंवरलाल पालीवाल, श्याम खीचड़,महेंद्र सिंह बेरू,जिला शिक्षा अधिकारी पुरूषोतम राजपुरोहित,कुड़ी तहसीलदार कुटेन्द्र राठौड़,विकास अधिकारी लूणी कंवर लाल सोनी सहित जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026