Doordrishti News Logo

एनसीबी व पुलिस आयुक्तालय की ड्रग्स दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता रैली

जोधपुर,एनसीबी व पुलिस आयुक्तालय की ड्रग्स दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता रैली। ड्रग्स के दुरुपयोग और हानिकारक प्रभावों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर और पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक जन रैली का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – आदेश की पालन नहीं करने पर आयुर्वेद विभाग के शासन उप सचिव तलब

इस आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रही जिन्होंने नशीली दवाओं,ड्रग्स से संबंधित समस्याओं से लड़ने की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। घनश्याम सोनी आईआरएस एनसीबी राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशक ने जनता के समक्ष नशीली दवाओं और ड्रग्स के दुरुपयोग से होने वाले खतरों और इसके व्यक्तियों,परिवारों और समाज पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों पर एक सशक्त संदेश दिया।

उन्होंने इस जागरूकता अभियान को समाज के हर कोने तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि विशेष रूप से युवाओं को नशीली दवाओं के सेवन से जुड़े जोखिमों की जानकारी हो सके। सोनी ने पूर्व सांसद नारायण सिंह माणकलाव और पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के नशीली दवाओं,ड्रग्स की रोकथाम और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।

सोनी ने जनता को एनसीबी द्वारा शुरू किए गए नए टोलफ्री पोर्टल मानस के बारे में जानकारी दी, जिसका उद्देश्य नशीली दवाओं/ड्रग्स की तस्करी और स्मगलिंग से संबंधित गतिविधियों की रिपोर्टिंग में सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।उन्होंने कहा कि 1933 पर कॉल करके नागरिक जानकारी प्रदान कर सकते हैं और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जो लोग इस अभियान में सहायता करेंगे उन्हें उचित इनाम भी दिया जाएगा।

घनश्याम सोनी और राजेंद्र सिंह दोनों ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ के तहत कड़े कानूनी कदमों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों एजेंसियां ​​नशीली दवाओं/ड्रग्स से जुड़े अपराधों में संदिग्धों और आरोपियों की संपत्तियों को जब्त करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं, जिससे अपराधियों पर एक सख्त संदेश जाएगा और समाज को अपराध मुक्त बनाने में सहायता मिलेगी।

नशीली दवाओं और ड्रग्स के दुरुपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह जन रैली जोधपुर आयुक्तालय से शुरू की गई,जो शहर के प्रमुख स्थानों पर जाकर जनता से बातचीत कर उन्हें नशीली दवाओं/ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

यह पहल जोधपुर में नशीली दवाओं के खतरे को समाप्त करने और सभी के लिए एक सुरक्षित,स्वस्थ समाज को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026