Doordrishti News Logo

डॉ.बीएस जोधा का सम्मान समारोह आयोजित

जोधपुर,डॉ.बीएस जोधा का सम्मान समारोह आयोजित।राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में डॉ संपूर्णानंद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक बनने पर डॉ.बीएस जोधा का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – जोधपुर में फिजीशियन का महाकुंभ राज ऐपीकोन 26,27अक्टूबर को

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश तेतरवाल ने बताया कि डॉ.बीएस जोधा पिछले काफी सालों से इस मेडिकल कॉलेज के विभिन्न अस्पतालों में अलग- अलग पदों पर कार्यरत रहे हैं,इनके कार्यकाल के अंदर गायनिक विभाग ने ऊंचाइयों को छूने का काम किया है। डॉ जोधा ने मथुरादास माथुर अस्पताल के अंदर गायनिक विंग में नई सुविधाएं मुहैया करने का काम किया व ओटी में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जिसका लाभ आज सभी मरीजों को मिल रहा है।

इस अवसर पर राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश तेतरवाल, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ देवेश गुप्ता,उप प्रधानाचार्य मुरलीधर शर्मा व पीयूष ज्ञानी द्वारा साफा,माला व प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया एवं सभी फैकल्टी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

डॉ.जोधा ने अपने उद्बोधन मे सभी फैकल्टी व विद्यार्थियों से अनुशासित रहते हुए दक्षता पूर्ण तरीकों से मानव सेवा करने का आव्हान किया व महाविद्यालय के अपूर्ण कार्यों को आने वाले समय में पूर्ण करवाने का आश्वाशन दिया। मंच का संचालन सुरेंद्र चौधरी द्वारा किया गया।

Related posts:

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026

6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा

August 15, 2026

सिंध,सिंधु और सिंधियत के पुनर्जागरण का दौर आएगा'

August 14, 2026

उत्तराखंड टनल में भूधंसाव से 22 फंसे 19 सुरक्षित निकाले,7 की मौत

August 14, 2026