Doordrishti News Logo

स्काउट गाइड को दी सीपीआर ट्रेंनिंग

जोधपुर,स्काउट गाइड को दी सीपीआर ट्रेंनिंग। राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला जोधपुर के तत्वाधान में महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान की डीएल एड की 95 गाइड्स विट्टलेस वन चौपासनी स्काउट प्रशिक्षण केंद्र में सात दिवसीय ट्रेनिंग ले रही है,उन्हें जीवन रक्षक सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें – अवैध बजरी खनन में एस्कॉटिंग कार व दो डंपर पकड़े चार अभियुक्त गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज जोधपुर के पूर्व वरिष्ठ आचार्य डॉ राजेंद्र तातेड़ ने सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रदर्शन द्वारा सीपीआर ट्रेनिंग का डेमो दिया। डॉ तातेड ने बताया कि स्काउट और गाइड्स सार्वजनिक समारोह,मेलों, धार्मिक स्थान पर अपनी सेवाएं देते हैं,उस स्थान पर अनायास ही कोई भगदड़ मच जाए या इंसान बेहोश हो जाए तो उन्हें सीपीआर देकर बचाया जा सकता है।

उन्होंने बताया पानी में डूबना,किसी दुर्घटना या घबराहट में सांस रुक जाना इंसान की मृत्यु नहीं है बल्कि उसे सीपीआर द्वारा पुन: सांस लौटाई जा सकती है।

इस अवसर पर सीओ छतर सिंह पीडीयार,लीडर ट्रेनर किरण पंवर, मीनाक्षी भार्गव और क्वार्टर मास्टर रोवर रामविलास सैनी ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026