Doordrishti News Logo

हत्या के तीन आरोपी मोहाली पंजाब से गिरफ्तार

  • सांगरिया फायरिंग केस
  • एक आरोपी को पूर्व में पकड़ा गया
  • अब तक चार लोग गिरफ्तार

जोधपुर,हत्या के तीन आरोपी मोहाली पंजाब से गिरफ्तार। शहर की बासनी पुलिस ने सांगरिया में 8 अक्टूबर को हुई फायरिंग एवं हत्या के प्रकरण में तीन आरोपियों को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें – रेलवे अस्पताल में पहली बार अंडाशय के कैंसर का सफल ऑपरेशन

हत्याकांड पारिवारिक विवाद के चलते और रंजिश में हुई थी। थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खांन ने बताया कि सांगरिया फांटा पर फायरिंग कर हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों अनिल कुमार उर्फ अनिल गोदारा,मो.आसिफ,भानु सिसोदिया को डेरा बस्सी जिला मोहाली,पंजाब से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें जोधपुर ला कर न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

यह है मामला
8 अक्टूबर को चैनाराम पुत्र थानाराम विश्नोंई निवासी खेड़ी सालवा डांगियावास हाल कृष्णा नगर सांगरिया फांटा ने रिपोर्ट दी कि उसके भतीजा सुभाष पुत्र जगदीश राम जोधपुर में रहता था।

भतीजे को किसी नें मोबाइल पर इंस्टाग्राम से मैसेज पर मिलने के लिए सांगरिया फांटा अर्जुन मोबाइल के पास गली में बुलाया।जहां दो लडक़े मोटरसाईकिल मैन रोड पर खड़ी कर मेरे भतीजे सुभाष के पास आए। एक लडक़ा अपने बटुवे में से कुछ निकाल रहा है इतनें में दूसरे लडक़े नें पिस्टल निकाल कर भतीजे सुभाष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसकी गोली लगने से मौत हो गई।

थानाधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि हत्या की वारदात के मुख्य सुत्रधार जितेन्द्र विश्नोंई पुत्र पप्पाराम विश्नोई निवासी खेड़ी सालवा हाल 180 महादेव नगर बनाड़ रोड को पूर्व में गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

नामजद को चिन्हित कर पकड़ा
इस मामले में नामजद कुड़ी पटाउ बालोतरा निवासी अनिल कुमार उर्फ अनिल गोदारा पुत्र शैतान सिंह विश्नोई,मस्जिद वाली गली इंद्रा कॉलोनी ट्रांसपोर्टनगर पाली निवासी मो.आसिफ पुत्र मो.इब्राहिम एवं छात्रावास वाली गली इंद्रा कॉलोनी पाली निवासी भानू सिसोदिया पुत्र माणक दमामी को अब गिरफ्तार किया गया है।

घटना के बाद भागे मोहाली पंजाब
थानाधिकारी ने बताया कि फरारी काटने के लिए आरोपी जोधपुर से फरार होकर बालोतरा,उदयपुर, दिल्ली,हरीयाणा होते हुए डेरा बस्सी जिला मोहाली (पंजाब) भाग गए थे। तलाश के दौरान उक्त तीनों आरोपी फरार होकर हरीयाणा,पंजाब की तरफ जाने के इनपुट टीम को प्राप्त हुए।

तब 10 अक्टूबर को पंजाब पुलिस की एजीटीएफ टीम द्वारा पुलिस थाना डेरा बस्सी,मोहाली (पंजाब) क्षेत्र में दो अवैध पिस्टल,कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया। जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर आज जोधपुर ला कर गिरफ्तार किए गए।

Related posts:

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

बच्चों को भी हो सकता है ब्रेन स्ट्रोक लक्षणों को न करें नजरअंदाज: डॉ.प्रदीप जैन

October 29, 2026
विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

विश्व स्ट्रोक दिवस पर एमडीएम अस्पताल में जन-जागरूकता

October 29, 2026
बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026