Doordrishti News Logo

श्रीमाली ब्राह्मण समाज की 250 प्रतिभाओं का सम्मान

शिक्षा,चिकित्सा,समाज सेवा के क्षेत्र की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जोधपुर,श्रीमाली ब्राह्मण समाज की 250 प्रतिभाओं का सम्मान।श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार शाम चांदपोल स्थित समाज भवन शिवबाड़ी में आयोजित किया गया।

इसे अवश्य पढ़िए – आयुर्वेद विवि में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 14-15 को

समाज के अध्यक्ष महेंद्र बोहरा और मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि इस वर्ष समाज द्वारा जिला स्तरीय सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों उत्कृष्ट कार्य हेतु 250 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

उन्होंने बताया कि सत्र 2023-24 में शैक्षणिक क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाओं (दसवीं-बारहवीं) में 80 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक एवं स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले,खेलकूद में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित प्रतिभाओं का एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वालों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर की युनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वालों को समाज द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अनेक समाज सेवियों और भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर समाज के शादी योग्य बच्चों के लिए मैट्रोमोनियल वेबसाइट का लोकार्पण साथ ही समाज भवन शिवबाड़ी चांदपोल में समाज के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया।

आज के कार्यक्रम में महात्मा गांधी अस्पताल के पूर्व अधिक्षक डॉ पीसी व्यास,आयकर विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र एम.जोशी,जोधपुर विकास प्राधिकरण के एक्सईएन नवनीत राज त्रिवेदी,कस्टम एंड जीएसटी विभाग के सुप्रिडेंट मनोज ओझा,अशोक त्रिवेदी एक्सईएन जोधपुर विद्युत वितरण जोधपुर बतौर अतिथि उपस्थित थे।

इस अवसर पर महामंदिर अध्यक्ष कैलाश,फतेहसागर इकाई के अध्यक्ष सुनील त्रिवेदी,हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष डॉ अश्विन श्रीमाली,सरदारपुरा इकाई के अध्यक्ष पंडित घनश्याम द्विवेदी,बासनी के अध्यक्ष एसआर व्यास,समाज सेवी सत्तू भाई,राजेंद्र दवे डीटीओ साहब,दिलीप व्यास माधव जोशी,रितेश दवे,राजकुमार बोहरा,नगेंद्र दवे,विकास व्यास, कालीचरण ओझा,मनीष त्रिवेदी, गिरिश जोशी,रवि दवे,प्रदीप कुमार बहुरा,सुरेंद्र कुमार दवे,नरेंद्र त्रिवेदी, उमेश जोशी,नरेंद्र कुमार ओझा, सतीश ओझा,भानु प्रताप बोहरा, कृष्णावतार दवे,मुरली मनोहर ओझा,सरला ओझा आदि उपस्थित थे।

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026