Doordrishti News Logo

आयुर्वेद विवि में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 14-15 को

राजकीय एवं निजी योग नेचुरोपैथी महाविद्यालय के शिक्षक लेंगे भाग

जोधपुर,आयुर्वेद विवि में दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 14-15 को।डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे के सहयोग से एक विशेष फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – अधेड़ व्यक्ति उठाकर ले गया सीसीटीवी में आया नजर,आरोपी को पकड़ा

यह कार्यक्रम 14 और 15 अक्टूबर को आयोजित होगा,जिसमें राज्यभर से लगभग150 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो.(वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति,पीपल्स फाउंडेशन के प्रेसिडेंट वीएन झा,राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान,पुणे की निदेशक डॉ के सत्यालक्ष्मी,मनीष व्यास, चेयरमैन व्यास मेडिसिटी एंड मेडिकल कॉलेज जोधपुर और डॉ प्रियंका गोदारा,प्रबंधन निदेशक एस एलबीएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के आतिथ्य में होगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम ज्ञान और कौशल से अवगत कराना है,ताकि वे इसे विद्यार्थियों को प्रभावी ढंग से संप्रेषित कर सकें। दो दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए शिक्षकों और फैकल्टी मेंबर्स के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा,जहां वे अपनी जानकारी को विस्तार दे सकेंगे और एक-दूसरे के साथ विचार-विमर्श कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आयोजन समिति को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा का क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के शिक्षकों को इससे संबंधित अत्याधुनिक तकनीकों और विधियों की जानकारी दी जाएगी। फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में राज्यभर के राजकीय एवं निजी महाविद्यालय के 150 से अधिक शिक्षक शामिल होंगे।

प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम के माध्यम से योग और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में नई संभावनाओं की खोज करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक कौशल को और भी सशक्त बना सकेंगे। फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम से राज्य में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में अध्ययन एवं शोध को नई दिशा मिलेगी।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन 14 अक्टूबर को होगा, जिसके बाद विभिन्न सत्रों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

Related posts:

Doordrishti News Logo

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली

November 1, 2026
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

November 1, 2026
विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

November 1, 2026
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

November 1, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

November 1, 2026
Doordrishti News Logo

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

November 1, 2026
जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

November 1, 2026
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

November 1, 2026