Doordrishti News Logo

अधेड़ व्यक्ति उठाकर ले गया सीसीटीवी में आया नजर,आरोपी को पकड़ा

बच्ची से दुष्कर्म

जोधपुर,अधेड़ व्यक्ति उठाकर ले गया सीसीटीवी में आया नजर, आरोपी को पकड़ा। शहर में माता-पिता के पास सो रही सात साल की मासूम को एक व्यक्ति उठाकर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। मां को रविवार सुबह बेटी नहीं दिखी तो वह उसे ढूंढती रही।

इसे भी पढ़ें – हत्या के प्रकरण में वांछित टॉप टेन का आरोपी गिरफ्तार

सुबह 8 बजे जैसे-तैसे बच्ची घर पहुंची और घटना के बारे में घरवालों को बताया। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाया है। आरोपी एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी में शनिवार रात 12 बजे बच्ची को उठाकर ले जाता नजर आ रहा है। मामला देवनगर थाना इलाके का है।

एडीसीपी लाभूराम ने बताया मासूम झालावाड़ की रहने वाली है। उसके माता-पिता जोधपुर में मजदूरी करते हैं।आरोपी शंकर रतलाम(मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस मामले में पूरी जानकारी जुटा रही है।

घर से 50 मीटर दूर हुई वारदात
जिस जगह मासूम के साथ हैवानियत हुई वह घटनास्थल उसके घर से महज 50 मीटर की दूरी पर है। मासूम देर रात माता-पिता के साथ सो रही थी। इसी बीच आरोपी उसे उठा ले गया। कैमरे में आरोपी मासूम को लेकर आते हुए नजर आया है।

पहले भी देवनगर में हुआ था केस दर्ज 
इससे दो माह पूर्व भी खेमें का कुआं क्षेत्र से एक मासूम को उठाकर ले जाने और फिर दुष्कर्म किए जाने का प्रकरण सामने आया था। तब भी एक मासूम बच्ची पांच साल की थी।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026