Doordrishti News Logo

हत्या के प्रकरण में वांछित टॉप टेन का आरोपी गिरफ्तार

बाइक चोरी में भी चल रहा था वांछित

जोधपुर,हत्या के प्रकरण में वांछित टॉप टेन का आरोपी गिरफ्तार। शहर की सूरसागर पुलिस ने हत्या के प्रकरण में तीन माह से वांछित चल रहे एक आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया। वह बाइक चोरी के प्रकरण में भी वांछित चल रहा था।

इसे भी पढ़ना चाहेंगे आप – पुणे से रावण दहन देखने आया इनामी बदमाश,जोधपुर में पकड़ा गया

हत्या के प्रकरण में तीन अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी टॉप टेन में शुमार था। सूरसागर थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि 5 जुलाई 24 को पालड़ी पंवारा निवासी सेठाराम पुत्र हुकमा राम जाट ने अपने भाई अन्नाराम की हत्या किए जाने का प्रकरण भूरी बेरी सूरसागर निवासी पिंकी उर्फ पिंकूडी,सोनू पुत्र राजूराम भील, सरोज पत्नी राजूराम और ईश्वरलाल उर्फ निखिल के खिलाफ दर्ज कराया था।

इसमें पिंकी उर्फ पिंकूड़ी पत्नी कमलेश, उसके भाई सोनू, सरोज पत्नी राजूराम भील को गिरफ्तार किया था। मगर ईश्वर उर्फ निखिल फरार चल रहा था। वह टॉप टेन मेें शुमार होने के साथ ही तीन माह से वांछित था। शास्त्री नगर पुलिस थाने में वाहन चोरी के प्रकरण में भी वांटेड था।

Related posts:

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026