Doordrishti News Logo

पुणे से रावण दहन देखने आया इनामी बदमाश,जोधपुर में पकड़ा गया

  • रेंज पुलिस का ऑपरेशन वज्रमाल
  • लूट के प्रकरण में बाड़मेर पुलिस से 25 हजार और बालोतरा पुलिस से घोषित था 5 हजार का इनाम
  • ऑटो चालक से मिला सुराग

जोधपुर,पुणे से रावण दहन देखने आया इनामी बदमाश,जोधपुर में पकड़ा गया। जोधपुर रेंज पुलिस के ऑपरेशन वज्रमाल के तहत साइक्लोनोर टीम ने एक बदमाश को पकड़ा है। आरोपी बाड़मेर और बालोतरा में लूट के दो मामलों में लम्बे समय से फरार 30 हजार रुपए के इनाम घोषित हो रखा था।

यह भी पढ़िए – शातिर ने ठगे 4.35 लाख रुपए

उसे पाल रोड पर भादू मार्केट के पास मकान से पकड़ लिया। वह महाराष्ट्र के पुणे में टाइल्स व मार्बल लगाने का कार्य करता था, लेकिन रावण दहन देखने के लिए जोधपुर आया था। पुलिस ने किराएदार बनकर तलाश के बाद उसे दबोचा।

पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बाड़मेर जिले में गिड़ा थानान्तर्गत हीरा की ढाणी निवासी पुष्पेन्द्रसिंह पुत्र किरपाराम जाट को पाल रोड पर भादू मार्केट में किराए के मकान से पकड़ा गया है। उसने फरारी के दौरान महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में अपराधिक वारदातों में शामिल होने की जानकारी दी है। जिनके बारे में पूछताद की जा रही है।

आरोपी पुष्पेन्द्र बाड़मेर के कोतवाली और बालोतरा थाने में लूट के दो मामलों में वांछित था। बाड़मेर पुलिस ने 25 हजार व बालोतरा पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

सुराग मिलने पर जुटाई जानकारी 
हेड कांस्टेबल महीपालसिंह व कांस्टेबल गोपाल जाणी को मिले महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर पुलिस ने उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी जुटाई। दो महीने तक तकनीकी पहलूओं से जांच की गई।

एसआइ प्रमीत चौहान के नेतृत्व में तलाश के दौरान पुष्पेन्द्रसिंह के पुणे में एक स्टील व्यवसायी के सम्पर्क में होने का पता लगा। वह मार्बल व टाइल्स लगाने का काम कर रहा था।

रावण दहन के चलते जोधपुर आया 
पुलिस पुणे पहुंची तो जोधपुर रवाना हो चुका था। पुलिस उसको पकडऩे पुणे पहुंची लेकिन आरोपी दुर्गा पूजा व रावण दहन के चलते जोधपुर लौट चुका था। उसके साथ रहने वालों से सामने आया कि वह अक्सर जोधपुर में रावण दहन की चर्चा करता था।

उसने जोधपुर में रावण के पांच पुतले जलाए जाने की जानकारी दी थी। जबकि अधिकांशत: तीन पुतले ही जलाए जाते हैं। तब पुष्पेन्द्र ने उनसे कहा था कि वह जोधपुर जाकर रावण दहन के वीडियो भेजेगा। वह एक साथी को टैक्सी में लेकर जोधपुर रवाना हुआ था।

महिला किराएदार के पति के आने से मिले सुराग 
तलाश के बाद पुलिस को टैक्सी चालक के नम्बर मिले। उसे पुष्पेन्द्र का फोटो दिखाया गया। जिसे उसने भादू मार्केट के पास उतारने और लेने के लिए एक महिला के आने की जानकारी दी थी। इस पर पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में किराए पर रहने वालों के बीच उसकी तलाश शुरू की।

पांच दिन बाद भी उसका पता नहीं लगा। तब पुलिस ने किराएदार बनकर कमरा ढूंढना शुरू किया। एक मकान मालिक ने कमरे में कुछ माह से महिला किराएदार के रहने की जानकारी दी। उसने किराया पति के बाहर से कमाकर लौटने पर देना बताया था। इस बीच,उसके पति के लौटने का पता लगा। पुलिस कमरे पहुंची तो पति-पत्नी रावण दहन देखने गए हुए थे। पुलिस के बुलावे पर महिला आई तो झगड़ा करने लगी। आवाज सुनकर पति पुष्पेन्द्रसिंह बाहर आया तो पुलिस ने पकड़ लिया।

सादे वस्त्रों में पुलिस ने पकड़ा 
सादे वस्त्रों में पुलिस ने पकड़ा तो पुष्पेन्द्रसिंह खुद को बड़ा अपराधी होना बताकर धमकाने लग गया। उसने अपने ऊपर कई मामले दर्ज होने व मारपीट का एक और मामला दर्ज होने को हल्के में लिया। पुलिस ने परिचय पत्र दिखाए तो पत्नी घबरा गई। उसने पुष्पेन्द्र को शांत किया और तब पुलिस उसे पकड़ कर ले गई।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026