Doordrishti News Logo

सूने मकान में चोरों ने लगाई सैंध,नगदी आभूषण चोरी

जोधपुर,सूने मकान में चोरों ने लगाई सैंध,नगदी आभूषण चोरी। शहर के कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना क्षेत्र झालामंड स्थित बापूनगर में एक सूने मकान में चोरी हो गई।

यह भी पढ़ें – विवेक विहार थानाधिकारी जितेंद्र सिंह व हैड कांस्टेबल स्वरूपराम निलंबित

अज्ञात चोर घर से आभूषण के साथ दस हजार की नगदी चुरा ले गए। इस बारे में पीडि़त की तरफ से कुड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि सेक्टर सी बापूनगर निवासी रूप सिंह पुत्र धन सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 22 सितंबर से 30 सितंबर के बीच उसका मकान सूना था।

इस बीच अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर वहां सोने चांदी के आभूषण के साथ 10 हजार 600 रूपए चुरा ले गए। पुलिस ने इस संबंध में अब पड़ताल आरंभ की है।

Related posts: