हरियाणा में भाजपा की हेट्रिक पर कार्यकर्ताओं का विजय उत्सव
जोधपुर,हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक पर कार्यकर्ताओं का विजय उत्सव। हरियाणा विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने जीत की हेट्रिक लगाने पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जालोरी गेट सर्कल पर विजय उत्सव मनाया।
यह भी पढ़ें – गुजरात और यूपी से पकड़े गए चार लोग,मामले में अब तक छह लोग गिरफ्तार
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी की और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा एवं शहर विधायक अतुल भंसाली मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के ऐजेंडे को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
उन्होंने हरियाणा की जनशक्ति को नमन करते हुए कहा कि एक बार फिर देश वासियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। यह जीत विकास, सुशासन की राजनीति की जीत है, हरियाणा की जनता ने लोकतंत्र में भरोसा कर मोदीजी के हाथ मजबूत किये। आगामी दिनों में राजस्थान में होने वाले उप चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगी।
भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि विजय उत्सव के मौके पर महापौर वनिता सेठ,उप महापौर किशन लड्ढा,जिला महामंत्री डॉ करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित, भंवरलाल दहिया,महेन्द्र तंवर,संजय चंदीरमानी,हंसराज प्रजापत,गीता भाटी, गोविंद गहलोत, शोभित राठी,उपेन्द्र दवे,राजेन्द्र बोराणा, महेंद्र मेघवाल,शिव कुमार सोनी,शशि प्रकाश प्रजापत,लक्ष्मी नारायण सोलंकी,भवानी प्रताप सिंह, भुपेन्द्रराज सिंघवी, महेन्द्र छंगाणी, भेरू दास वैष्णव,गौरव जैन,गजेन्द्र मेवाड़ा,जगत नारायण जोशी,अचलसिंह मेड़तिया,मुकेश लोढ़ा,दिनेश चौधरी,तेज प्रकाश गहलोत, तेजराज राखेचा,घनश्याम भाटी,जयप्रकाश राखेचा, पंकज भाटी, हुकमसिंह इन्दा, शैलेन्द्रसिंह चौहान,महेश सरगरा,आनन्द दवे,रफीक लौहार,पवन वैष्णव,नटवर व्यास,रणजीत कडवासरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related posts:

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

त्योहारी भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट

