अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा समाज के आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त
जोधपुर,अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा समाज के आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त। अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा महासभा (रजि) के सर्वसम्मति से बाबूलाल आर्य को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्तकिया गया है।
यह भी पढ़ें – बाइक चोरी व मोबाइल लूट के आरोप में हिस्ट्रीशीटर और साथी गिरफ्तार
रविवार को पाली सम्भाग स्थित पूनागर माताजी मन्दिर में आमसभा रखी गई। सोमवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय सरगरा महासभा का चुनाव राजाबलि मन्दिर पिचियाक धाम,बिलाड़ा में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से बाबूलाल आर्य को राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए समर्थन देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसमें सेवानिवृत आरएएस शंकर लाल वर्मा,प्रकाशचन्द्र राठौड़,पेमा राम राणावास,राजूगिरी,सुरेश सिंघल,सुरेश थिंगोर,जसवन्त भाई चौहान,लक्ष्मण,नवीन भावी,जोगा राम,मीठालाल,बंशीलाल,नारायण गहलोत,माणक मारू,मोतीलाल सुरायता आदि ने समर्थन दिया। बाद में समाज बंधुओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर आर्य ने कहा कि आगामी 1 वर्ष के भीतर सम्पूर्ण भारतवर्ष में समाज की सदस्यता अभियान चलाकर नए मेम्बर बनाए जाएंगे और चुनाव कमेटी बनाकर निष्पक्ष रूप से लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव सम्पन्न करवाए जाएंगे।
Related posts:

जोधपुर से चेन्नई का सफर हुआ आसान

समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक का नवीनीकरण

धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज

जेएनवीयू में पेड़ काटने पर हंगामा

दो कारों से 82 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त 4 तस्कर गिरफ्तार

आईवीएफ एवं सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल तकनीक से पहली बार शिशु का जन्म

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

