53rd national level handball competition from 17th

53वीं राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता 17 से

  • जोधपुर में 17 से 21 सितंबर तक होगी प्रतियोगिता
  • केंद्रीय विद्यालयों की कुल 512 विद्यार्थी भाग लेंगे
  • 25 संभागों की टीमें जोधपुर पहुंची
  • कुल 46 रोमांचक मैच खेले जाएंगे
  • प्रतियोगिता के पोस्टर का किया विमोचन

जोधपुर,53वीं राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता 17 से। केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग के तत्वावधान में जोधपुर में 17 से 21 सितंबर तक 53वीं राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता एयर फोर्स परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय 1 और 2 में आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर-14 और अंडर- 17 आयु वर्ग के होनहार खिलाड़ी देशभर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें – सेवा पखवाड़ा के लिए टीम गठित

केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग के उपायुक्त डॉ.अनुराग यादव ने सोमवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतिस्पर्धा में दो प्रमुख केंद्रीय विद्यालयों की कुल 512 छात्र छात्राएं भाग लेंगे। केंद्रीय विद्यालय 1 में 298 छात्र जबकि केंद्रीय विद्यालय 2 में 214 छात्राएँ अंडर-14 वर्ग की प्रतिस्पर्धा भाग लेंगी। इन युवा खिलाड़ियों की भागीदारी न केवल खेल कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि उनमें टीम भावना और आत्म-विश्वास का भी विकास करेगी।

उन्होंने बताया कि इस मेगा इवेंट के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलकूद के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके भीतर छिपी खेल प्रतिभा को निखारना है। इसके लिए 25 संभागों की टीमें जोधपुर पहुंच चुकी हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के दौरान कुल 46 रोमांचक मैच खेले जाएंगे,जिनसे खेल प्रेमियों को रोमांचक पल देखने का अवसर मिलेगा।

इस प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन आज एक विशेष समारोह में किया गया,जिसमें केंद्रीय विद्यालय 1के प्राचार्य अशोक कुमार वर्मा और केंद्रीय विद्यालय 2 के प्राचार्य गजेंद्र जोशी ने उपस्थिति दर्ज कराई। यह आयोजन खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025