Doordrishti News Logo

भूंगरा में भूराबाबा का मेला 18 सितंबर को

जोधपुर,भूंगरा में भूराबाबा का मेला 18 सितंबर को। शेरगढ़ क्षेत्र के भूंगरा गांव में भूराबाबा के मंदिर में  वार्षिक मेले का आयोजन बुधवार को होगा। भूराबाबा मेघवाल विकास समिति अध्यक्ष हमीराराम ने बताया कि रिख भूरादास की जीवित समाधि स्थल पर हर वर्ष की भांति 17 सितंबर को जागरण और 18 सितंबर को मेला भरा जायेगा।

यह भी पढ़ें – कुमार प्रजापति समाज ने किया पूर्व मुख्यमंत्री पायलट का अभिनंदन

इस मेले में आस-पास के गांवों के हजारों श्रद्धालु भूरा बाबा की समाधी के दर्शन करने आयेंगे। मेले की व्यवस्था को लेकर आज भूराबाबा मेघवाल विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में समिति के अध्यक्ष हमीरा राम, सचिव हमीरा राम,कोषाध्यक्ष डूगरराम, पुजारी विशनाराम, दपाराम,दमाराम,लोगाराम, भीयाराम,मलाराम,बाबुराम, किशनाराम,अचलाराम ने भाग लिया। मेले में जहा दुकानें और हाट बाजार लगाया जाएगा उस स्थान की साफ-सफाई का कार्य किया गया। मेले की व्यवस्था को लेकर कमेटी के कार्यकर्ता कई दिनों से तैयारी में जुटे हुए हैं।

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026