Doordrishti News Logo

करंट लगने से दो व्यक्तियों की मौत

जोधपुर,करंट लगने से दो व्यक्तियों की मौत। कमिश्ररेट क्षेत्र में करंट लगने से दो व्यक्यिों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस की तरफ से मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंपे गए।

यह भी पढ़ें – एमजीएच में इंटरवेंशनल पैन मैनेजमेंट पद्धति से मरीज को दर्द से राहत दिलाई

बासनी पुलिस ने बताया कि मथानिया स्थित कुम्हारों की ढाणी नेवरा निवासी लक्ष्मण पुत्र हड़मान राम प्रजपात ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई जितेन्द्र जीएम सिटी अमरवाती नगर सांगरिया में बिजली का काम कर रहा था। तब उसे करंट लग गया और जख्मी हो गया। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। बासनी पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।

दूसरी तरफ डांगियावास निवासी सताराम पुत्र मंगलाराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका भाई ओमाराम जाट खेत में काम कर रहा था। तब वहां लगे विद्युत पोल से आ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। डांगियावास पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

Related posts: