Doordrishti News Logo

रामदेवरा के रास्ते जोधपुर-आशापुरा गोमट मेला स्पेशल ट्रेन आज से

  • रामदेवरा के लिए एक और मेला स्पेशल ट्रेन
  • तीन से बीस सितंबर तक होगी संचालित

जोधपुर,रामदेवरा के रास्ते जोधपुर- आशापुरा गोमट मेला स्पेशल ट्रेन आज से। जातरुओं के रामदेवरा आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा मंगलवार से एक और मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। ट्रेन जोधपुर से आशापुरा गोमट स्टेशनों के बीच चलेगी।

यह भी पढ़ें – कई स्थानों से वाहन चोरों ने उड़ाई गाडिय़ां,मोपेड और बाइक चोरी

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रामदेवरा जाने वाले यात्रियों की निरंतर बढ़ती संख्या के मद्देनजर चरणबद्ध तरीके से मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जिससे यात्रियों को आवागमन में असुविधा न हो।

उन्होंने बताया कि रामदेवरा के लिए भगत की कोठी से दो मेला स्पेशल ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं तथा मंगलवार से जोधपुर से रामदेवरा के रास्ते आशापुरा गोमट तक चलने वाली तीसरी मेला स्पेशल होगी जो 3 से 20 सितंबर तक संचालित की जाएगी।

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन 04873,जोधपुर- आशापुरा गोमट 3 सितंबर से जोधपुर से अपराह्न 3.30 बजे रवाना होकर सायं 6.35 बजे रामदेवरा आगमन व 6.40 बजे प्रस्थान कर सायं 7.30 बजे आशापुरा गोमट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04874,आशापुरा गोमट से रात्रि 11 बजे रवाना होकर 11.10 बजे रामदेवरा आगमन व 11.15 बजे प्रस्थान कर अल सुबह साढ़े तीन बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर ट्रेन करेगी ठहराव
जोधपुर-आशापुरा गोमट मेला स्पेशल ट्रेन आवागमन में राईका बाग,मंडोर,मारवाड़ मथानियां, तिंवरी,ओसियां,मारवाड़ लोहावट, फलोदी और रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी व इसमें सभी आठ डिब्बे जनरल क्लास के होंगे।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026