Doordrishti News Logo

आठ सितंबर से बदलने लगेगा जोधपुर की 18 ट्रेनों का समय

रेलवे ने जारी किया जोधपुर मंडल पर इन ट्रेनों का परिवर्तित समय

जोधपुर,आठ सितंबर से बदलने लगेगा जोधपुर की 18 ट्रेनों का समय।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की 18 ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – अधिवक्ताओं का दल कुम्भलगढ व हल्दीघाटी भ्रमण के लिए रवाना

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गतिशीलता,समय की पाबंदी,समग्र दक्षता के कार्यान्वयन तथा भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर यात्री सुविधा के मद्देनजर जोधपुर मंडल से चलने व गुजरने वाली 18 ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया जा रहा है जो 8,9 व 10 सितंबर से प्रभावी होगा। समय परिवर्तन के पश्चात ट्रेनों के संचालन समय में 5 से लेकर करीब 45 मिनट तक की कमी आएगी।

समय परिवर्तन के बाद ट्रेनों का संचालन इस प्रकार रहेगा

-ट्रेन 19720,सूरतगढ़-जयपुर एक्सप्रेस 8 सितंबर से बीकानेर स्टेशन पर सुबह 11.25 बजे आगमन कर 12 बजे प्रस्थान करेगी।

-ट्रेन 22473,बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट 9 सितंबर से बीकानेर से दोपहर 3.20 बजे प्रस्थान करने लगेगी।

-ट्रेन 12489,बीकानेर-दादर सुपरफास्ट 10 सितंबर से बीकानेर से दोपहर 3.20 बजे प्रस्थान करेगी।

ट्रेन 22632,बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस 8 सितंबर से बीकानेर से सायं 7 बजे रवाना हुआ करेगी।

-ट्रेन 16588,बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 8 सितंबर से बीकानेर से सायं 7 बजे प्रस्थान करेगी।

-ट्रेन 22307,हावड़ा-बीकानेर सुपरफास्ट का 9 सितंबर से बीकानेर पहुंच का समय सुबह 6.15 बजे का होगा।

-ट्रेन 15014,काठगोदाम-जैसलमेर, रानीखेत एक्सप्रेस का 8 सितंबर से जैसलमेर पहुंच का समय रात्रि 11 बजे हो जाएगा।

-ट्रेन 12468,जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस का 8 सितंबर से जैसलमेर से सुबह 5.15 बजे चलना प्रारंभ होगी।

-ट्रेन 15013,जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 8 सितंबर से जैसलमेर से रात्रि 2.40 बजे चलकर पोकरण 4.10 बजे आगमन व 4.15 बजे प्रस्थान,रामदेवरा 4.45 आगमन कर 4.48 बजे,फलोदी 5.25 आगमन व 5.30 बजे, मारवाड़ लोहावट 5.52 आगमन व 5.54 बजे,ओसियां 6.32 आगमन व 6.34 बजे,राइकाबाग 8.03 आगमन व 8.05 बजे,जोधपुर 8.15 आगमन व 8.30 बजे,भगत की कोठी 8.38 आगमन व 8.40 बजे,लूनी 9.15 आगमन व 9.18 बजे,पाली 9.45 आगमन व 9.50 बजे व मारवाड़ जंक्शन 10.40 बजे आगमन व 11.05 बजे प्रस्थान करेगी।

-ट्रेन 14887,ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस 8 सितंबर से जोधपुर दोपहर 3.15 आगमन व 3.30 बजे,लूनी 4 बजे आगमन व 4.03 बजे,धुंधाड़ा 4.28 बजे आगमन व 4.30 बजे,समदड़ी 4.55 बजे आगमन व सायं 5 बजे,बालोतरा 5.31 बजे आगमन व 5.36 बजे व बायतु 06.48 बजे आगमन व 6.50 बजे प्रस्थान कर 7.55 बजे बाड़मेर पहुंचना प्रारंभ हो जाएगी।

-ट्रेन 20489,बाड़मेर-मथुरा एक्सप्रेस 8 सितंबर से बाड़मेर से रात्रि 9.50 बजे प्रस्थान कर उत्तरलाई 10 बजे आगमन व 10.02 बजे,बायतु 10.31 बजे आगमन व 10.33 बजे,बालोतरा 11.06 बजे आगमन व 11.11 बजे,समदड़ी 11.45 बजे आगमन व 11.50 बजे,लूनी रात्रि 12.23 बजे आगमन व 12.26 व जोधपुर मध्य रात्रि 1 बजे आगमन कर 1.15 बजे चला करेगी।

-ट्रेन 20475,बीकानेर-पुणे सुपर फास्ट का 9 सितंबर से बीकानेर से सुबह 7.15 बजे प्रस्थान कर नोखा 7.58 बजे आगमन कर8 बजे, नागौर 8.35 बजे आगमन कर 8.40 बजे,मेड़ता रोड 9.50 आगमन कर 9.55 बजे,गोटन 10.13 बजे आगमन कर 10.15 बजे,जोधपुर 11.30 बजे आगमन कर 11.40 बजे,लूनी 12.20 बजे आगमन व दोपहर 12.23 बजे, पाली मारवाड़ 1.45 बजे आगमन व 1.05 बजे व मारवाड़ जंक्शन 1.45 बजे पहुंच कर 1.55 बजे प्रस्थान करेगी।

-ट्रेन 11089,भगत की कोठी-पुणे एक्सप्रेस का 10 सितंबर से भगत की कोठी से दोपहर 12.10 बजे प्रस्थान कर लूनी 12.34 बजे आगमन कर 12.37 बजे,पाली मारवाड़ 1 बजे आगमन कर 1.05 बजे व मारवाड़ जंक्शन 1.50 बजे आगमन कर 1.55 बजे प्रस्थान करेगी।

-ट्रेन 22664,जोधपुर-चैन्नई एग्मोर एक्सप्रेस 10 सितंबर से जोधपुर से रात्रि 12.20 बजे रवाना होकर पाली मारवाड़ 1.17 बजे आगमन कर 1.22 बजे व मारवाड़ जंक्शन 2 बजे पहुंच कर 2.05 बजे रवाना होगी।

-ट्रेन 14801,जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस,8 सितंबर से जोधपुर से सुबह 8 बजे रवाना होकर,भगत की कोठी 8.06 बजे आगमन व 8.08 बजे,बासनी 8.13 बजे आगमन कर 8.15 बजे,लूनी 8.37 बजे आगमन व 8.40 बजे,पाली मारवाड़ 9.07 बजे आगमन कर 9.12 बजे व मारवाड़ जंक्शन 10 बजे पहुंच कर 10.25 बजे चला करेगी।

यह भी पढ़ें – प्रत्येक बूथ पर 60 प्रतिशत मतदाताओं को पार्टी सदस्य बनाया जायेगा-सालेचा

ट्रेन-14821,जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 8 सितंबर से जोधपुर से 9.40 बजे रवाना होकर,भगत की कोठी 9.46 बजे आगमन कर 9.48 बजे,बासनी 9.53 बजे आगमन कर 9.55 बजे,सालावास 10.05 बजे आगमन कर 10.06 बजे,हनवंत 10.14 बजे आगमन कर 10.15 बजे,लूनी 10.22 बजे आगमन कर 10.25 बजे,रोहट 10.37 बजे आगमन कर 10.39 बजे,केरला 10.49 बजे आगमन कर 10.51 बजे,पाली मारवाड़ 10.05 बजे आगमन कर 10.10 बजे,बोमादड़ा 10.22 बजे आगमन कर 10.24 बजे,राजकियावास 11.43 बजे आगमन कर 11.45 बजे और मारवाड़ जंक्शन दोपहर 12.05 आगमन कर 12.15 बजे प्रस्थान करने लगेगी।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026