Doordrishti News Logo

प्रत्येक बूथ पर 60 प्रतिशत मतदाताओं को पार्टी सदस्य बनाया जायेगा-सालेचा

जोधपुर,प्रत्येक बूथ पर 60 प्रतिशत मतदाताओं को पार्टी सदस्य बनाया जायेगा-सालेचा। भाजपा सदस्यता अभियान-2024 के निमित जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार विभिन्न मण्डलों में शक्ति केन्द्र स्तर पर बूथ समितियों की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में भाजपा के सदस्य बनाने की योजना को लेकर रणनीति बनायी गई।

यह भी पढ़ें – राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड पोर्टल की शुरुआत

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि भाजपा जोधपुर शहर जिला क्षेत्र में 643 बूथ आते हैं,प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इस बार देशभर में 10 करोड़ से भी अधिक सदस्यता का लक्ष्य है। इसमें सभी भाजपा के सदस्यों को नए सिरे से सदस्यता लेनी पड़ेगी।
बूथों की कार्यशाला में प्रत्येक बूथ पर 60 प्रतिशत मतदाताओं को पार्टी का सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया।

रातानाडा मण्डल के भास्कर सर्कल शक्ति केन्द्र,शास्त्री नगर मण्डल के बासनी शक्ति केन्द्र,भगत की कोठी, रोटरी चौराहा,सूरसागर मण्डल के व्यास पार्क,कुम्हारिया कुआं,सिवांची गेट,कालीबेरी,कालूराम की बावड़ी, सुखराम नगर,चांदपोल शक्ति केन्दों पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई।

इसी प्रकार मसूरिया मण्डल,पावटा, महामन्दिर,त्रिपोलिया,चौपासनी, लालसागर,राईकाबाग,प्रताप नगर मण्डल में भी बूथ स्तर पर कार्यशाला आयोजित की गई।अभियान के सह संयोजक संजय चंदीरमानी ने बताया कि विभिन्न बूथों पर आयोजित सदस्यता अभियान कार्यशाला में मण्डल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत,भवानी प्रताप सिंह शेखावत,राकेश बागरेचा,माधोसिंह परिहार,महेन्द्र छंगाणी,कुलदीप गुर्जर,घनश्याम दास वैष्णव,गोविन्द चौहान माली ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर सदस्यता अभियान-2024 के बारे में बताया।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026