Doordrishti News Logo

रोडवेज बस स्टेण्ड के बाहर दुकान से चोरी कर रहे को रंगे हाथ पकड़ा

जोधपुर,रोडवेज बस स्टेण्ड के बाहर दुकान से चोरी कर रहे को रंगे हाथ पकड़ा। शहर के पावटा स्थित रोडवेज बस स्टेण्ड के बाहर एक दुकान से रात के समय अज्ञात चोरों द्वारा लगातार सामान चोरी किया जा रहा था। बार बार होती चोरी से परेशान दुकानदार ने गुजरी रात में एक युवक को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के सुुपुर्द कर दिया। इस बारे में उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – पुत्र एवं पुत्रवधु पर जानलेवा हमले का आरोपी पिता गिरफ्तार

नागौर गेट के बाहर राम मोहल्ला निवासी राजेश खेतानी पुत्र किशोर कुमार खेतानी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी पावटा रोडवेज बस स्टेण्ड के बाहर दुकान है। दुकान में एक कमरा बना है,जिसमें वह दिन भर का सामान एकत्र कर रखता है। रात को घर चला जाता था।

कुछ समय से उसकी दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा कमरे में रखे कपड़े के थैले से सामान चुरा लिया जाता था। कई बार ऐसा हुआ था। पीडि़त ने गुजरी रात एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दुकान से सामान चोरी की रिपोर्ट गई है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।