Doordrishti News Logo

जोधपुर सॉफ्टबॉल टीम आसीन्द के लिये रवाना

राज्य स्तरीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 25 से 27 अगस्त तक आसीन्द में होगी

जोधपुर,जोधपुर सॉफ्टबॉल टीम आसीन्द के लिये रवाना। 42 वीं जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जोधपुर जिले की बालक,बालिका जूनियर सॉफ्टबॉल टीम शनिवार को आसीन्द भीलवाड़ा हुई रवाना।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री रविवार को जोधपुर आएंगे,डीजीपी साहू ने ली अधिकारियों और जवानों की सभा

आसीन्द में होने वाले राज्य स्तरीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने लिए बालक वर्ग की जूनियर सॉफ्टबॉल टीम मैनेजर गंगासिंह व कोच कैलाश गहलोत, कोच रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में तथा बालिका वर्ग की जूनियर सॉफ्टबॉल टीम मैनेजर जशोदा वैष्णव व कोच प्रवीण सिंह,कोच नन्दनी शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को ट्रेन से रवाना हुई।

सॉफ्टबॉल जिला संघ अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया की रविवार शाम को जोधपुर जूनियर सॉफ्टबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति पर जिला संघ सचिव यामिनी शर्मा, कोषाध्यक्ष रोहिताश शर्मा,उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्र,उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपुरोहित आदि ने टीम को जीत की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी।

खिलाड़ियों को सॉफ्टबॉल जोधपुर की टी शर्ट भेंट की। बालक टीम के कैप्टन कुलदीप सिंह और वाईस कप्तान सौरभसेन हैं।इनके साथ सुरजीत भील,सुनील भील,रवि भील, देवी लाल,सुभम नागौरी,विनोद, खुशाल,राहुल,मोहम्मद जैद व सतीश लेघा जिला टीम के सदस्य हैं।

बालिका टीम के कैप्टेन दिव्या माथुर और वाईस कैप्टेन राधिका हैं। इनके साथ सुरभि,अंशु ,मनीषा कंवर, रवीना जगत,वर्षा चौहान,निशा, जयश्री,काशवी शर्मा,ख्याति शर्मा व अक्षिता अबोटी जिला टीम की सदस्य हैं। यह राज्य स्तरीय जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 25 से 27 अगस्त तक आसीन्द में होगी।जोधपुर की दोनों वर्गों की टीम का चयन जोधपुर के अंतरास्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सुरेश ने किया।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026