Doordrishti News Logo

सालावास में तीन मकानों पर गिरी बिजली,इलेक्ट्रानिक सामान जला

जनहानि बची

जोधपुर,सालावास में तीन मकानों पर गिरी बिजली,इलेक्ट्रानिक सामान जला। निकटवर्ती सालावास गांव में शुक्रवार को आई बारिश में तीन मकानों पर बिजली गिर गई,जिससे इलेक्ट्रानिक सामान जलने के साथ मकानों को भी नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

जानकारी के अनुसार सालावास गांव के कुम्हारों का बास में बने तीन मकानों पर आकाशीय बिजली गिरने से नुकसान पहुंचा। इससे मकान में बिजली से नुकसान पहुंचा। मकान में बिजली की वायरिंग जल गई,टीवी,फ्रिज सहित इलेक्ट्रिॉनिक उपकरण भी जल गए। बिजली गिरने की वजह से मकान का पिलर भी क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के कई हिस्सों में दरारें भी आ गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। कोई जनहानि नहीं हुई,लेकिन तीनों मकानों को काफी नुकसान पहुंचा।

बताया गया कि गांव के लाखाराम, बालाराम व अचलाराम के मकान पर बिजली गिरी। अचानक तेज आवाज के चलते घर में रहने वाले लोग बाहर आ गए। इस दौरान घर में बिजली के तार भी जलने लगे। बिजली गिरने की घटना के चलते घर में रहने वाले लोग सहम गए।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026