Doordrishti News Logo

नकबजनों का पता लगाने के लिए दस हजार का इनाम घोषित

  • हनुमानगढ़ से एक नकबजन पकड़ा
    साथी की तलाश
  • 1 लाख नकद, 3.1 किलो चांदी, 32 ग्राम सोना और मोटरसाईकिल बरामद
  • 400 कैमरों को देखा

जोधपुर,नकबजनों का पता लगाने के लिए दस हजार का इनाम घोषित।जिला पूर्व की महामंदिर पुलिस ने मारवाड़ नगर में एक महिने पहले हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए एक नकबजन को गिरफ्ता किया है।

यह भी पढ़ें – नेपाल में भारतीय बस नदी में गिरी,14 शव बरामद

नकबजनी का खुलासा करने के लिए पुलिस उपायुक्त कार्यालय से दस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने चार सौ सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और हनुमानगढ़ से आरोपी को दस्तयाब किया। उसके एक साथी की तलाश की जा रही है। आरोपी से 1 लाख नकद,3.1 किलो चांदी,32 ग्राम सोना और मोटर साईकिल बरामद की गई है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि 20 जुलाई को मारवाड़ नगर निवासी रामचंद्र सोनी की तरफ से मामला दर्ज कराया गया था। उसके अनुसार 19 जुलाई की रात को वह मकान का ताला लगाकर परिवार सहित दूसरे मकान में थे। अगले दिन मारवाड नगर स्थित घर आकर देखा तो घर के मैन गेट का ताला टूटा हुआ था तथा मकान के अन्दर भाग में बनी दुकान का गेट कटर से तोड़ा हुआ था।अन्दर दुकान से समस्त सोने चांदी के कीमती जेवरात तथा रोकड़ रुपये गायब थे।

इस नकबजनी के खुलासे के लिए पुलिस की टीम एडीसीपी पूर्व वीरेंद्र सिंह,एसीपी पूर्व अभिषेक अंदासु एवं महामंदिर थानाधिकारी शिवलाल के नेतृत्व में गठित की गई। मामला नहीं खुलने पर नकबजनों के लिए दस हजार का इनाम घोषित किया गया।

पुलिस की गठित टीमों ने 400 से ज्यादा कैमरों को खंगालते हुए आखिरकार अब एक आरोपी को चिन्हित किया। जिसमें अब आरोपी संजय कुमार पुत्रश्योपतराम भाट निवासी वार्ड नम्बर 14 सुरेशिया कोलोनी,हनुमानगढ जंक्शन,जिला हनुमानगढ को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लाया गया। उसकी निशानदेही पर 1 लाख रुपये,3.1 किलो चांदी,32 ग्राम सोना बरामद किया गया है। एक चोरी गई बाइक को भी जब्त किया गया। इस प्रकरण में सह-अभियुक्त इन्द्रराज प्रजापत की तलाश जारी हैं।

बसों से आते जाते,फिर करते वारदात
महामंदिर थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि आरोपी आले दर्जे के नकबजन हैं,जो अपने जिले से परिवहन की बसों के माध्यम से रवाना होकर राज्य के विभिन जिलों में घूमते रहते हैं। आरोपी घूमने के दौरान रिहायशी कोलॉनियों में ताला बन्द मकानों तथा बिना सुरक्षा के खड़े वाहनों की टोह रखते हैं।

जहां पर तालाबन्द मकान मिलता है तो वहीं से आस-पास से बिना सुरक्षा के खड़ी मोटरसाईकिल चुरा लेते हैं। बाद में चोरी की मोटरसाईकिल से छोटेछोटे रास्तों के जरिये मुख्य शहर से बाहर जाकर चोरी की गाड़ी को लावारिश छोडक़र भाग जाते हैं। आरोपी प्रवृति के है जो घटना के समय अपना फोन बन्द कर देते थे।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन

यहां भी की वारदातें
जनवरी 2024 हाउसिगं बोर्ड सिरोही में 2,बाडमेर सिटी 2,अप्रेल व जून 2024, बीकानेर सिटी 4 वारदात करना बताया है। आरोपी चूरू जिले में भी वांटेड चल रहे हैं।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026