राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन
जोधपुर,राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को सिद्धार्थ सोशल सर्विसेज और वंदे भारत सेवा संस्थान की ओर से खिलाड़ियों व कोच का सम्मान किया जाएगा। मीडिया प्रभारी अनिल कोठारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन विधायक अतुल भंसाली ने किया।
यह भी पढ़ें – राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष रविवार को जोधपुर आयेंगे
इस कार्यक्रम में जनवरी 2023 के बाद राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों और कोच का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक विनोद आचार्य व समन्वयक विजय अरोड़ा ने बताया कि 29 अगस्त को कार्यक्रम स्वास्थ्य साधना केंद्र प्राकृतिक चिकित्सालय प्रथम पुलिया स्थित हॉल में किया जाएगा।
सिद्धार्थ सोशल सर्विसेज के निदेशक विनोद सिंघवी ने बताया कि जोधपुर के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित करना संस्था के लिए गौरव की बात होगी। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सुरेश डोसी,सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़,कोषाध्यक्ष गौतम कटारिया,सहसंयोजक रतन माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।
Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

