Doordrishti News Logo

पीड़ित बालिका को देखने उम्मेद अस्पताल पहुंचे जिला कलक्टर

चिकित्साधिकारियों को दिए निर्देश

जोधपुर,पीड़ित बालिका को देखने उम्मेद अस्पताल पहुंचे जिला कलक्टर। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल शुक्रवार को पाल रोड पर हुए दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को देखने उम्मेद अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अग्रवाल ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. अफज़ल हाकिम सहित अन्य चिकित्साधिकारियों से बच्ची के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें – सूने मकान से इलेक्ट्रानिक सामान चोरी

उन्होंने उपस्थित चिकित्साधिकारियों को बच्ची के बेहतर उपचार एवं हर संभव मदद के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने चिकित्साधिकारियों सहित अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बच्ची के स्वास्थ्य एवं भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बच्ची के अभिभावक को बच्ची की पढ़ाई, हर प्रकार से सुरक्षा और सहायता का भरोसा दिलाया। जिला बाल संरक्षण इकाई,बाल अधिकारिता विभाग सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिला कलक्टर अग्रवाल ने उम्मेद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में लगे कार्मिकों और चिकित्सा अधिकारियों-कार्मिकों से अस्पताल की सुरक्षा को कैसे और बेहतर किया जा सकता है,इस पर विस्तृत चर्चा की। एवं संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के आस-पास एवं पीछे बने हॉस्टल तक अंधेरे वाले स्थान को चिन्हित कर उन स्थानों की लाईटिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कलक्टर अग्रवाल ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा हॉस्पिटल सिक्योरिटी स्टाफ का पूर्ण पुलिस वेरिफिकेशन किया जाना सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान अग्रवाल ने पुलिस की चौबीस घंटे पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिये।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी उत्तर पंकज कुमार जैन,विभागाध्यक्ष स्त्री रोग विभाग डॉ रिजवाना,जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक डॉ बीएल सारस्वत,जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण प्रकाश चौहान व अन्य चिकित्साधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026

हाई रिस्क प्रेगनेंसी की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश

September 5, 2026