Doordrishti News Logo

एक मकान की बालकनी और दूसरे का छज्जा भरभरा कर गिरा

  • रात में हादसे
  • एक में परिवार के तीन सदस्यों को बचाया
  • दूसरे में एक व्यक्ति का पैर फ्रेक्चर

जोधपुर,एक मकान की बालकनी और दूसरे का छज्जा भरभरा कर गिरा।शहर में लगातार हो रही बारिश के चलते पुराने और जर्जर हो चुके मकान अब गिरने की कगार पर हैं। लगातार बारिश से रोज कोई न कोई जर्जर मकान की दीवार आदि गिर रहे हैं। शहर में गुरुवार की रात को दो स्थानों पर हादसे हुए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

यह भी पढ़ें – लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

सिवांची गेट पुराना दूध का चौहटा के पास में दो मंजिला भवन की बालकनी गिर गई तो पावटा प्रथम पोलो में एक मकान का छज्जा गिरने से परिवार का सदस्य घायल हो गया। इसके पैर में फ्रेक्चर होने पर एमडी एम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मकान की बालकनी गिरने से तीन लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। यहां कोई जख्मी नहीं हुआ है।

हादसा नंबर-1
खांडाफलसा थानाधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि सिवांची गेट पुराना दूध का चौहटा रोड पर रमेश बिड़ला का मकान है। वे खुद अहमदाबाद में रहते हैं। घर में सूरज सोनी का परिवार किराएदार है। मकान जर्जर भी है। गुरुवार की रात को सूरज सोनी,उनकी माताजी 75 साल की शांतिदेवी और एक भाई घर पर ही मौजूद थे। मकान दो मंजिला है। जर्जर हालत में होने से रात को घर की बालकनी भरभरा कर गिर गई। इससे क्षेत्र में धमाके आवाज आई। बाद मेें पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची।

थानाधिकारी महेशचंद्र ने तत्काल डिस्कॉम एइएन को कॉल कर बुलवाया और फिर खुद मलबा हटाने में जुट गए। उन्होंने बताया कि परिवार के तीनों सदस्य अंदर ही थे ऐसे में किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो पाई। तीनों को बाद मेें घर से सुरक्षित निकाल लिया गया। नगर निगम को भी सूचना दी गई है। क्षेत्रीय पार्षद भी मौकेे पर पहुंच गए थे।

हादसा नंबर -2
महामंदिर थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि पावटा प्रथम पोलो में रात को एक घर का छज्जा गिरने की सूचना मिलने पर वहां पहुंचे। घर का छज्जा गिरने से परिवार का सदस्य 32 साल का जीतू मंडा चोटिल हो गया। वह घर से बाहर निकल रहा था इतने में छज्जा गिर गया और सिर व पैर में चोट लगी। परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के लिए पहले पावटा अस्पताल लेकर गए फिर एमडीएम अस्पताल ले जाया गया है। उनका पैर फ्रेक्चर हुआ है।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026