Doordrishti News Logo

ऐश्वर्या कॉलेज में नवीन शैक्षणिक सत्र का आगाज

नव प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु इण्डक्शन कार्यक्रम विभिन्न गतिविधियों से कराया रूबरू

जोधपुर,ऐश्वर्या कॉलेज में अकादमिक सत्र 2024-25 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों हेतु नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें – घंटे भर तक झमाझम बारिश से नहायी सूर्यनगरी,सड़कें बनी दरिया

इण्डक्शन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों से रूबरू करवाते हुए विगत वर्षों में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में किये गये प्रदर्शन का उल्लेख किया गया। विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपलब्धियों को भी प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर चैयरमैन भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तम गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ साथ विभिन्न प्रतिभाओं को उभारने हेतु अनुकूल एवं उच्च स्तरीय सुविधाएँ प्रदान करना है। विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास ही कॉलेज का ध्येय है। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष यहां के विद्यार्थियों का चयन कई राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनीयों में होता रहा है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य निर्माण की राह में किसी भी चरण में कमजोर नहीं हो इसके लिए शिक्षकों की टीम लगातार अथक प्रयास करती है।

प्राचार्य डॉ.ऋषि नेपालिया ने कहा कि महाविद्यालय नित दिन नये आयाम तय कर रहा है इसका ही एक परिणाम यह है कि कॉलेज को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से 2 (एफ) 12 (बी) तथा नैक की मान्यता प्राप्त है जिसके द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ यूजीसी द्वारा प्रदत्त रिसर्च कार्य करने का मौका मिलेगा जिससे निकट भविष्य में उनके लिए अपार संभावनाएं उभरेंगी।

प्राचार्य डॉ.नेपालिया ने बताया कि महाविद्यालय के पुस्तकालय में 40 हजार से अधिक पुस्तकें हैं तथा विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकें पूरे सत्र के लिए आवंटित की जाती हैं। इसी क्रम में आधुनिकतम तकनीकों को सीखने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी भी उपलब्ध है।

मोबाइल एप की दी जानकारी
कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर नवीन पुरोहित ने महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों हेतु बनवाये गये ऑनलाइन मोबाइल ऐप की विशेषताओं व विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल ऐप में पाठ्यक्रम के अनुसार ई-नोट्स,विडियो लेक्चर, नोटिस,सर्कुलर,क्विज व परीक्षा सम्बन्धी सभी विकल्प उपलब्ध हैं। यह ऐप महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों हेतु निशुल्क उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें – लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

एनसीसी एवं एनएसएस से जुड़ने का आह्वान
महाविद्यालय में कार्यरत एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट हेमलता नाथावत और डॉ राजेशचौधरी ने महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध 3 राज व 4 राज एनसीसी बटालियन के सम्बन्ध में बताते हुए कॉलेज के केडैट्स द्वारा विभिन्न शिविरों एवं प्रतियोगिताओं में किये गये प्रदर्शन व उपलब्धियों के बारे में बताया और विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।

सामाजिक कार्यों हेतु किया प्रेरित
महाविद्यालय के एनएसएस अधिकारी सहायक प्रोफेसर प्रशान्त रामावत व स्काउट लीडर चेतन के साथ अपूर्वा शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं स्काउट रोवर व रेन्जर्स के द्वारा किये गये विभिन्न सामाजिक कार्यों जैसे रक्तदान,अन्नदान,वृक्षारोपण आदि की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को एनएसएस से जुड़ने का आह्वान किया।

उन्नत भारत अभियान की दी जानकारी
उन्नत भारत अभियान की समन्वयक अपूर्वा शर्मा ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का यह अभियान ग्रामीण विकास के द्वारा ट्रान्सफॉर्मेशन के उद्देश्य से प्रेरित है जिसमें ऐश्वर्या कॉलेज महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में कॉलेज ने 5 गांव गोद लिए हैं जिनमे समय-समय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाये जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रमों में शिरकत करने हेतु प्रेरित किया।

कॉलेज नियमों व नई शिक्षा नीति का दिया परिचय
विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ सोयल खान ने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के विषय में बताते हुए इसके अन्तर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों क्विज, मिडटर्म परीक्षा,प्रेजेन्टेशन आदि की जानकारी दी।

विभागीय गतिविधियों से कराया रूबरू
कला संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ जसवन्त शर्मा,कम्प्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र पुरोहित, विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ सोयल खान,विधि संकाय के समन्वयक विशाल जोशी,वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष बसन्त कल्ला तथा प्रबन्ध संकाय के विभागाध्यक्ष ने सम्बन्धित संकाय के विद्यार्थियों से इन्टरेक्शन कर विभागीय गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष बसंत कल्ला ने पावरपॉइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से कॉलेज की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों बताया कि मात्र तीन विद्यार्थियों से शुरू हुए कॉलेज में वर्तमान में 2500 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। समय-समय पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों जैसे शैक्षणिक भ्रमण, एक्सपर्ट लैक्चर,कार्यशालाएँ,स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम तथा अध्यापन के साथ होने वाले रिसर्च कार्य से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी तथा उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनायें व्यक्त की।

यह भी पढ़ें – परिवार से परेशान होकर पानी की टंका पर चढ़ा युवक,रेस्क्यू कर नीचे उतारा

इस आयोजन में सभी संकायों के नव प्रवेशित विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के साथ कॉलेज के चैयरमैन भूपेन्द्र सिंह राठौड़,प्राचार्य डॉ.ऋशि नेपालिया सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026