Doordrishti News Logo

महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में झूमी महिलाएं

  • मिस सावन किरण चौधरी व मिसेज सावन रीना पंवार बनी
  • जोधपुर शहर व देहात महिला कांग्रेस का आयोजन
  • मोटर मर्चेंट हॉल में हुआ सावन महोत्सव-2024 का आयोजन

जोधपुर,महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में झूमी महिलाएं। जोधपुर शहर व देहात महिला कांग्रेस की ओर से शनिवार को सरदारपुरा डी रोड स्थित मोटर मर्चेंट हॉल में सावन महोत्सव-2024 का आयोजन किया गया। इसमें शहर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं व युवतियां समारोह की साक्षी बनी।

सज धजकर आई महिलाओं ने डीजे की धुनों पर शाम तक जमकर डांस किया। मिस सावन किरण चौधरी बनी जबकि मिसेज सावन का खिताब रीना पंवार ने जीता।

यह भी पढ़ें – बजट घोषणाओं का समयबद्ध धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो-पटेल

सावन महोत्सव-2024 का आयोजन पूर्व शहर विधायक व शहर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीषा पंवार और महिला कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल द्वारा किया गया। महिलाओं व युवतियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सज धजकर डीजे की धुनों पर घेरदार लहंगा…घणी-घणी खम्मा..तू मेरा सामी..घूमर..सहित कई गानों पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी।

पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने बताया कि सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई। समारोह के दौरान महिला एवं बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष संगीता बेनीवाल,भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़,नगरनिगम उत्तर महापौर कुंती परिहार,पूर्व विधायक बिलाड़ा हिरालाल मेघवाल,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की पूर्व अध्यक्ष बिनाका मालू,अनुसूचित जनजाति आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष कीर्ति भील,पाली कांग्रेस महिलाजिलाध्यक्ष एश्वर्या सांखला,महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा लोहिया,शुभलक्ष्मी पुरोहित,निर्मला देवड़ा के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां मौजूद थीं। समारोह की व्यवस्था पार्षद शैलजा परिहार ने संभाली। संचालन वंदना सांखला व फरजाना चौहान ने किया।

मिस सावन-किरण व मिसेज सावन बनी रीना
सावन महोत्सव में मिस सावन का खिताब किरण चौधरी के नाम रहा। मिसेज सावन रीना पंवार,बेस्ट डांसर का खिताब पूजा को मिला। अंब्रेला गेम में रानी विश्नोई विजेता बनी।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026