Doordrishti News Logo

स्कूल में छात्र किसी भी तरह का धारदार हथियार लेकर नहीं जा सकेंगे

  • शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छात्रों के धारदार हथियार एवं अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ प्रवेश को लेकर गाइडलाइन जारी की
  • लापरवाही पर उसके खिलाफ होगी कार्रवाई

जोधपुर,स्कूल में छात्र किसी भी तरह का धारदार हथियार लेकर नहीं जा सकेंगे। उदयपुर के स्कूल में हुए हिंसक घटनाक्रम के बाद अब शिक्षा विभाग एक्टिव मोड में आ गया है। शनिवार को शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छात्रों को लेकर गाइडलाइन जारी की है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान (बीकानेर) के निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि उदयपुर के स्कूल में हुए हिंसक घटनाक्रम के बाद अब शिक्षा विभाग एक्टिव मोड में आ गया है। शनिवार को शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छात्रों को लेकर गाइडलाइन जारी की है।

यह भी पढ़ें – मंत्री पटेल ने किया तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण

इसके बाद अब छात्र स्कूल में धारदार हथियार,चाकू,कैंची,छुरी के साथ ही किसी भी तरह की नुकीली वस्तु लेकर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय के अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को गाइड करने के साथ ही स्कूल बैग की चेकिंग भी की जाएगी। अगर इसके बावजूद किसी स्टूडेंट द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

स्कूल के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक सूचना चस्पा करनी होगी
माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने बताया अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। ऐसे में छात्रों के लिए स्कूल सबसे सुरक्षित स्थान होना चाहिए। किसी तरह की हिंसा नहीं होनी चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने यह गाइडलाइन जारी की है।

इसके अंतर्गत विद्यालय में किसी तरह के नुकीले या धारदार उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। नई गाइडलाइन को लेकर न सिर्फ स्कूल के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक सूचना लगाई जाएगी। बल्कि प्रार्थना सभा में भी अध्यापक विद्यार्थियों को लगातार यह गाइडलाइन बताएंगे। ताकि प्रदेशभर के स्कूलों में किसी भी तरह के हिंसक घटनाक्रम को रोक जा सके।

अभिभावकों को करना होगा जागरूक

निदेशक मोदी ने बताया कि अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को इन वस्तुओं के खतरों के बारे में जागरूक करें और उन्हें इस प्रकार की वस्तुएं विद्यालय में न लाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्हें बच्चों के बैग की नियमित जांच करनी होगी। बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन दिखते ही सजग होना होगा। इसके साथ ही वे शिक्षक से नियमित सम्पर्क में रहें।

यह भी पढ़ें – बजट घोषणाओं का समयबद्ध धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो-पटेल

विद्यालय में यदि कोई विद्यार्थी धारदार हथियार या नुकीली वस्तु लेकर आता है तो संस्था प्रधान तुरंत उसके अभिभावक के सम्पर्क करें और आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन के साथ-साथ एक सुरक्षित और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण देना भी है। समस्त संस्था प्रधान यह सुनिश्चित करेंगे कि विद्यालय का कोई भी विद्यार्थी हानि पहुँचाने वाली वस्तु को विद्यालय परिसर में लेकर नही आए,जिससे विद्यालय का वातावरण एवं अन्य विद्यार्थी को कोई हानि हो।

Related posts:

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026