Doordrishti News Logo

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र का उन्नत भारत अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन

जोधपुर,इग्नू क्षेत्रीय केंद्र का उन्नत भारत अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र जोधपुर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत सालावास में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन अचल दास बागरेचा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालावास में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष में किया गया। समारोह में विद्यालय प्राचार्य सरपंच सालावास एवं इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जोधपुर के वरिष्ठ सहायक निदेशक डॉ अजय वर्धन आचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

यह भी पढ़ें – एम्स में गौरव और उत्कृष्टता के साथ मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने व्यायाम,परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ सहायक निदेशक डॉ अजय वर्धन आचार्य ने कहा कि सालावास गांव दरी उद्योग के लिए विश्व विख्यात है। दरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालावास में व्यावसायिक पाठ्यक्रम में दरी निर्माण प्रशिक्षण जोड़ा जाएगा,जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा दरी उद्योग एवं कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इग्नू केंद्र जोधपुर द्वारा अनुसंधान शोध एवं ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। डॉ आचार्य ने कहा कि बुनकर कल्याण के लिए अंतरराष्ट्रीय केंद्रीय कबीर बुनकर बोर्ड राजस्थान बनाने के लिए वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार को प्रस्ताव भेजकर बुनकर हितों के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जाएगा।

रबन मिशन के अंतर्गत सालावास को क्लस्टर के रूप में शामिल किया गया है। रबन मिशन के अंतर्गत गांव के बुनकरों का पंजीकरण ऑनलाइन किया जाएगा तथा पंजीकरण के पश्चात इग्नू विश्वविद्यालय क्षेत्र केंद्र जोधपुर प्रशिक्षण एवं व्यवसायिक शिक्षा के द्वारा बुनकरों को सशक्त करेगा। शिक्षा रोजगार कौशल विकास व्यावसायिक शिक्षा तथा रोजगार के माध्यम से ग्रामीण युवाओं,महिलाओं का पंजीकरण कर व्यवसाय की नवीन तकनीक एवं नवाचारों से डिजिटल में दक्ष करके ऑनलाइन मार्केटिंग द्वारा सशक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – आफरी में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

उन्होंने कहा कि पश्चिमी एवं दक्षिण राजस्थान में कार्य करने वाले बुनकरों की पुस्तक बनाई जाएगी।अचल दास बागरेचा राउमावि सालावास, ग्राम पंचायत सालावास एवं इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के संयुक्त रूप से नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पंजा दरी संवर्धन के लिए कार्य करेगा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत कबीर आश्रम में वृक्षारोपण किया गया।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026