Doordrishti News Logo

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह

जोधपुर,कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह उम्मेद राजकीय स्टेडियम में गुरुवार को मनाया गया,जिसमे मुख्य अतिथि संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रातः 9.05 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली।

यह भी पढ़ें – एक कार और तीन बाइक चोरी

मुख्य अतिथि पटेल ने स्वाधीनता दिवस पर समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधनामंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में पिछले आठ महीने में प्रदेश में विकास यात्रा ने नई गति पकड़ी है और कानून व्यवस्था की स्थित बेहतर बनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार गांव व गरीब को गणेश मानकर उनके उत्थान व जीवन स्तर को सुधारने का कार्य कर रही है।

पटेल ने भारत को स्वाधीनता दिलाने वाले ज्ञात-अज्ञात उन सभी महान क्रान्तिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति भावभीनी श्रद्धाजंलि व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बलिदान की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस लेते हुए भारत को सन 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में देखने के लिए दिनरात अथक प्रयासों में जुटे हुए हैं।स्वतंत्रता संग्राम में पश्चिमी राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान स्वतन्त्रय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि जयनारायण व्यास, सागरमल गोपा, बालमुकुंद बिस्सा, दामोदरदास राठी सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को हम भुला नहीं सकते।

पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान आज पूरे देश में परवाने पर है और चहुंओर लहराता तिरंगा देश भक्ति का दिग्दर्शन करा रहा है।आज देश नई बुलन्दियों की ओर अग्रसर है। आमजन को खुशहाल बनाने से लेकर बहुआयामी विकास की बेहतर योजनाओं और शानदार कार्यक्रमों का ही परिणाम है कि देश हर क्षेत्र में तरक्की और उंँचाईयों की आरे बढ़ता हुआ कीर्तिमान स्थापित करता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर में भारत को नई दिशा,दृष्टि प्रदान करते हुए भविष्य गढने वाला स्वीकार किया जाने लगा है। हर मामले में विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री दिन राज जुटे हुए हैं। अपर जिला कलक्टर प्रथम दीप्ति शर्मा ने राज्यपाल का संदेश पठन किया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 85 सरकारी अधिकारी, कर्मचारी,समाज सेवियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
मुख्य अतिथि पटेल व सांसद राजेन्द्र गहलोत ने 35 लोकतंत्र सेनानीयों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मान किया।

समारोह में परेड कमाण्डर पुलिस निरीक्षक दिनेश डांगी के नेतृत्व में प्रथम आरएसी, पुलिस आयुक्तालय, पुरुष व महिला, होम गार्ड,6 राज एनसीसी,स्काउट व गाइड की टुकडियों ने पुलिस बैंड के साथ मार्च पास्ट किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें – रेलवे बैंक ने मनाया हर घर तिरंगा महोत्सव

समारोह में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, विधायक सूरसागर देवेन्द्र जोशी, विधायक जोधपुर शहर अतुल भंसाली,महापौर दक्षिण वनिता सेठ, महपौर उत्तर कुंती परिहार,देवेन्द्र सालेचा,संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार, आयुक्त जेडीए उत्साह चौधरी, आयुक्त नगर निगम उत्तर अतुल प्रकाश,आयुक्त नगर निगम दक्षिण टी शुभमंगला के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी,स्वतंत्रता सेनानीयों के परिजन,शहीद परिजन, पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित थे।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026