Doordrishti News Logo

घर के बाहर सो रहे व्यक्ति को कार ने कुचला,मौत

जोधपुर,घर के बाहर सो रहे व्यक्ति को कार ने कुचला,मौत। शहर के प्रतापनगर सादर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक कार चालक ने लापरवाई से तेज गति कार चलाते हुए घर के बाहर सो रहे व्यक्ति को कुचल दिया। नींद में सो रहे व्यक्ति को कार चालक ने टक्कर मारने के बाद कार को पीछे लिया और भाग गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – तिरंगा रैली में झलका स्कूली बच्चों का उत्साह

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप नगर सादर थाना क्षेत्र के आखलिया चौराहे के पास अपने घर के बाहर सो रहे व्यक्ति जगदीश प्रजापत को एक कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कुचल दिया। अचानक हुए तेज धमाका सुन कर लोग घबराकर नीद से उठकर भागते हुए आए और घायल पड़े  जगदीश प्रजापत को तुरंत अस्पताल लेकर गए,लेकिन उसने ने दम तोड़ दिया।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर कार की नंबर प्लेट टूटी हुई मिली। पुलिस मामला दर्ज कर कार के नंबर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की तलाश में जुट गई है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026