शिविर में उत्साह से रक्तदान किया
जोधपुर,शिविर में उत्साह से रक्तदान किया। स्वर्गीय मेघ कपूर की जयंती पर श्रीश्री रविशंकर रक्त दान केंद्र रक्त शाला में द्वितीय रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह से भाग लेकर बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। इस पुनीत कार्य में महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई।
यह भी पढ़ें – जेल में तलाशी,सामान रखने की दराज में मिला अफीम और मोबाइल
थेलेसेमिया पीड़ित बच्चों व आपात कालीन अवस्था में ज़रूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्त उपलब्ध करवाने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से मित्रों,परिजनो, जॉइंट्स ग्रुप जोधपुर,वंदे भारत सेवा संस्थान एवं आफरी के सदयों का योगदान रहा।
उम्मेद अस्पताल की टीम ने रक्त संग्रह किया। शिविर संयोजक राजीव भाटी ने बताया कि शिविर में कुल 96 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मुख्य रूप से शिविर में जयवर्धन सिंह मेड़तिया,दिव्यांशु राव,सौरभ शर्मा, प्रियांशु टाक,अमन चौहान,अरविंद सिंह शेखावत, जयशान भाटी,विद्याम शुक्ला,भव्यदीप सिंह एवं छात्र नेता जीवन सिंह,लोकेंद्र पाल सिंह और टीम का सहयोग रहा। अंत में संयोजक ने सभी को धन्यवाद दिया।
Related posts:

स्वदेशी जागरण मंच का प्रशिक्षण 25 से 27 नवंबर को

कार्तिक पूर्णिमा पर सजेगा विशेष दीवान

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

50 लाख की लूट में हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

