Doordrishti News Logo

कोर्ट पेशी पर हाजिर नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट में कैलाश मांजू गिरफ्तार

परिवार के साथ एसयूवी में सवार होकर आ रहा था,पकड़ा गया

जोधपुर,कोर्ट पेशी पर हाजिर नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट में कैलाश मांजू गिरफ्तार। हार्डकोर अपराधी कैलाश मांजू को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट में पकड़ा है। वह कोर्ट पेशी पर हाजिर नहीं हुआ था जिस पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। गुरुवार को उसके डीपीएस सर्किल से होकर निकलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और पकड़ा।

यह भी पढ़ें – सीबीआई ऑफिसर बन कर व्यवसायी से 13 लाख की ठगी

थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि भाटेलाई पुरोहितान निवासी कैलाश मांजू के खिलाफ सेशन कोर्ट की तरफ से पेशी पर हाजिर नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखा था। उसके आज जोधपुर में डीपीएस सर्किल से होकर निकलने की जानकारी मिली।

इस पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और उसे एसयूवी में जाते रोका गया और थाने लाकर गिरफ्तार कर लिया गया। वक्त घटना उसकी गाड़ी में परिवार के लोग भी सवार थे। थानाधिकारी दवे ने बताया कि गाड़ी में किसी प्रकार की अवांछनीय सामग्री इत्यादि नहीं मिली है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026