दो महीने में हटेंगे उम्मेद सागर क्षेत्र से अतिक्रमण-जलदाय मंत्री

  • उम्मेदसागर की रिजर्वायर बनने की क्षमता
  • पर्यटन ठहराव का केन्द्र बने
  • केचमेन्ट ऐरिया हो अतिक्रमण मुक्त
  • विधानसभा में सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी

जोधपुर,दो महीने में हटेंगे उम्मेद सागर क्षेत्र से अतिक्रमण-जलदाय मंत्री।सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदन में अपनी बात रखते हुए जोधपुर में जल संरक्षण को लेकर कहा कि उम्मेद सागर बांध रियासत काल में कायलाना एवं तखतसागर के ऑवरफलों और भैरवा भाखर से लेकर चौपासनी चौखा तक की समस्त पहाड़ीयों के वर्षा जल संरक्षण का बहुत बड़ा केन्द्र है।

यह भी पढ़ें – भारत में संग्रहालय इकोसिस्‍टम को और मजबूत करेगा कॉन्क्लेव- शेखावत

यह सुन्दर बालाजी पहाड़ी जो जोधपुर का सबसे आकर्षक सनसेट पॉईन्ट है, की तलहटी में बना हुआ है। इस कारण उम्मेद सागर कायलाना तखतसागर का वैकल्पिक वॉटर रिजर्वायर बनने की समस्त पात्रता रखता है। नया कुछ नहीं करना है, रियासत काल में ही वर्षा जल को और कायलाना तखतसागर के ऑवरफलो को उम्मेदसागर तक पहुंचाने की नहरे पहले से बनी हुई हैं। केवल नहरों को और उम्मेद सागर के केचमेन्ट क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने की आवश्यकता है।

जोशी ने कहा कि उम्मेदसागर की रिजर्वायर बनने की क्षमता और पर्यटन ठहराव का केन्द्र बनने में सबसे बड़ी बाधा यहां के केचमेन्ट ऐरिया पर हो रहे अतिक्रमण हैं, जिसको अविलम्ब हटाना जरूरी है। यहां पर 2022 में 281 अतिक्रमण थे,जो 2024 में बढ़कर जो 313 हो गए। 2022 में तो कॉग्रेस की सरकार थी,जिसकी नियत ही अतिक्रमीयों और भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देने की ही रही है। 2022 से 2024 के बीच जो अतिक्रमण भारी संख्या में बढ़ गये, इसके लिए कौन अधिकारी व कार्मिक दोषी हैं? सरकार से उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग की।

यह भी पढ़ें – डॉ.दिनेश दत्त शर्मा बने आचार्य

विधानसभा सदन में विधायक जोशी का प्रतिउत्तर देते हुए जलदाय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि हम नगर निगम,जेडीए के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए उम्मेद सागर कैचमेंट एरिया में हुए सभी अतिक्रमणों को दो माह की समयावधि में पूर्ण रूप से हटा देंगे।

Related posts:

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025

19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी के लिए जोधपुर की तीन अध्यापिकाओं का चयन

November 19, 2025

स्काउट गाइड राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ के लिए जोधपुर मंडल का दल रवाना

November 19, 2025

यातायात नियमों की पालना के लिए ए श्रेणी की नाकाबंदी

November 18, 2025

बीएलओ पर चाकू से हमला

November 18, 2025