Doordrishti News Logo

र्सिंग ऑफिसर और यूडीसी 11 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

  • एसीबी कार्रवाई
  • पेंशन दस्तावेज जल्दी तैयार करने की एवज में मांगी रिश्वत

जोधपुर,नर्सिंग ऑफिसर और यूडीसी 11 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर चौकी की स्पेशल टीम ने मदेरणा कॉलोनी डिस्पेंसरी के यूडीसी और एक नर्सिंग ऑफिसर को 11 हजार रुपए रिश्वत लिए जाने के आरोप में आज गिरफ्तार किया है। उनसे अब पूछताछ चल रही है। पेंशन दस्तावेज जल्दी तैयार करने की एवज में यह रिश्वत की राशि मांगी गई थी।

यह भी पढ़ें – रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा

एसीबी चौकी सूत्रों के अनुसार परिवादी चंद्रप्रकाश शर्मा ने बुधवार को एक शिकायत देकर बताया कि उसकी पत्नी लवलीना ने रिटायरमेंट लिया है। जिसके पेंशन के दस्तावेज जल्दी तैयार करने की एवज में मदेरणा कॉलोनी का यूडीसी हरेंद्रसिंह 11 हजार की रिश्वत मांग रहा है। इस पर शिकायत का सत्यापन करवाया गया।

आज चौकी स्पेशल टीम ने परिवादी और आरोपी की बात करवाई तो आरोपी हरेंद्रसिंह ने रिश्वत की राशि लेकर शास्त्री सर्किल मथुरादास माथुर अस्पताल के पास में बुलाया। जहां आरोपी हरेंद्र सिंह ने परिवादी से 11 हजार रुपए रिश्वत ले ली। हरेंद्र सिंह ने पूछताछ मेें बताया कि उसने रिश्वत की राशि अपने नर्सिंग ऑफिसर जयप्रकाश राजपुरोहित के कहने पर ली थी। इस पर जयप्रकाश राजपुरोहित को यहां बुलाकर रिश्वत राशि लेते पकड़ा गया। एसीबी टीम ने अब यूडीसी हरेंद्र सिंह एवं नर्सिंग ऑफिसर जयप्रकाश राजपुरोहित को 11 हजार की रिश्वत लिए जाने के आरोप मेें गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed