Doordrishti News Logo

आईआईटी जोधपुर का 17वां स्थापना दिवस 2 अगस्त को

उत्कृष्टता के 16 वर्षों का जश्न मनाया जाएगा

जोधपुर,आईआईटी जोधपुर का 17 वां स्थापना दिवस 2 अगस्त को। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर शुक्रवार 2 अगस्त को अपना 17वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है,जो16 साल की शैक्षणिक और शोध उत्कृष्टता की यात्रा का प्रतीक है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर अपनी स्थापना के बाद से ही ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की सीमाओं को लगातार बढ़ाते हुए एक प्रमुख संस्थान के रूप में उभरा है।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद में चाकूबाजी,युवक के गुप्तांग में लगा चाकू का वार

इस समारोह में प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, उद्योग प्रमुखों और प्रशासनिक अधिकारियों सहित प्रतिष्ठित अतिथि शामिल होंगे, जिन्होंने संस्थान के विकास और सफलता को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई- कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) मिशन ऑन टेक्नोलॉजी, इनोवेशन एंड रिसर्च के अध्यक्ष विपिन सोंधी और विशिष्ट अतिथि के रूप में जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास कुमार, भारतीय पुलिस सेवा जैसे प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति इस समारोह की गरिमा बढ़ायेंगे।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के अभिशासक मंडल के अध्यक्ष डॉ. एएस किरण कुमार और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर के निदेशक प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में संस्थान ने अंतःविषय अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। स्थापना दिवस पर संस्थान की पत्रिका “टेकस्केप” के नवीनतम संस्करण का विमोचन किया जाएगा, जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर में अत्याधुनिक अनुसंधान व तकनीकी प्रगति पर प्रकाश डालती है।

कार्यक्रम में छात्रों,संकाय सदस्यों और स्टाफ कर्मचारियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा तथा वंदना शर्मा मेमोरियल पुरस्कार और अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्रदान किए जाएगे। ये पुरस्कार प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिभा और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

यह भी पढ़ें – पूल पार्टी में जमकर थिरके नन्हे मुन्ने

अग्रणी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे जिससे सहयोगात्मक संबंध और मजबूत होंगे तथा ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। स्थापना दिवस समारोह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर की शैक्षणिक उत्कृष्टता,सामुदायिक सहभागिता,नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से राष्ट्र के विकास में निरंतर प्रयास का प्रतिबिंब है। यह कार्यक्रम संस्थान की निरंतर उत्कृष्टता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed