Doordrishti News Logo

जालोरी गेट पर पुलिस ने रात साढ़े दस बजे बाद कराया बाजार बंद

क्राइम कंट्रोल

जोधपुर,जालोरी गेट पर पुलिस ने रात साढ़े दस बजे बाद कराया बाजार बंद।शहर में बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस ने सजगता अपनाते हुए अब रात को मुख्य बाजारों को साढ़े दस बजे बाद बंद कराना शुरू कर दिया है। सोमवार की रात साढ़े दस बजे जालोरी गेट मार्केट को बंद करवा दिया गया। यहां पर लगने वाले ठेले खोमचों वालों को रवाना किए जाने के साथ दुकानदारों को भी हिदायत देकर बंद करवा दिया गया।

इसे भी पढ़िए-पुलिस अधिकारी जालोरी गेट चौकी पर मौजूद थे बदमाश महिला का पर्स लूट भागे

पुलिस ने शहर में क्राइम कंट्रोल के इरादे से सोमवार की रात साढ़े दस बजे जालोरी गेट पहुंच कर दुकानदारों से बाजार बंद कराए। ठेला व खोमचे वालों को हिदायत देकर रवाना कर दिया गया। कई दुकानदारों को यह नागवार लगा मगर मजबूरीवश वे दुकानों को बंद कर अपने अपने घर चले गए। साढ़े दस बजे बाद जालोरी गेट पूरी तरह सूना हो गया था।

Related posts: