Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्नरेट की उदयमंदिर थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने के एक मामले में 9 साल से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया। ज्ञात रहे कि उक्त मामले में पुलिस पूर्व में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

उदयमंदिर पुलिस थाना के एएसआई सुरेशचंद्र ने बताया है कि वर्ष 2011 में तीन से चार लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 5.75 लाख रूपए की ठगी की गई थी।

धोखाधडी के शिकार पीडि़त ने वर्ष 2012 में 4 अप्रैल को 8 लोगों के खिलाफ उदयमंदिर थाने में धोखाधडी का मामला दर्ज कराया था। उक्त मामले में उदयमंदिर थाना पुलिस ने पूर्व में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि शेष माधुसिंह व जयंत भारद्वाज फरार चल रहे थे।

गत 17 मार्च को उदयमंदिर थाना पुलिस ने मण्डली निवासी माधुसिंह को अमरावती से गिरफ्तार कर लिया था, जिसे बाद में जेल भिजवा दिया था। अब इस धोखाधडी के मामले में 9 साल से वांछित चल रहे अलवर गेट स्थित वार्ड नंबर 49, कुंदन नगर, अजमेर निवासी जयंत भारद्वाज पुत्र कमल किशोर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है।उदयमंदिर थाना पुलिस ने आरोपी जयंत भारद्वाज को अजमेर से गिरफ्तार किया और उसे जोधपुर लेकर आई। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026