Doordrishti News Logo

बिहारी युवक से जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ठगी

  • शातिर रुपए से भरा बैग भी लेकर भागा
  • सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान और तलाश

जोधपुर,बिहारी युवक से जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ठगी। शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर बिहारी युवक को किसी बदमाश ने पहले ठगी का शिकार बनाया फिर उसका रुपयों कपड़ों से भरा बैग लेकर भाग गया। इस बारे में पीडि़त ने उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान के साथ तलाश में जुटी है। फिलहाल उसका सुराग हाथ नहीं लगा है। घटना 18 जुलाई की देर शाम को हुई थी।

यह भी पढ़ें – रेलवे कॉलोनी से पकड़ी गाय नांदड़ी गौशाला ले गए,भारी हंगामा हुआ

मूलत: बिहार के कुकुराड भभूओ हाल श्मशान घाट पानी की टंकी बोरानाडा निवासी प्रदीपसिंह पुत्र नारायण सिंह कुशवाह ने रिपोर्ट दी कि वह 18 जुलाई की शाम सात बजे बिहार जाने के लिए जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आया था। जहां बाहर पान की दुकान पर कुछ खरीदने गया। तब एक युवक पास में आया और खुद को बिहार का होना बताया। उसने कहा कि उसके मामा रेलवे में टीटी है और वे दोनों का टिकट कम पैसों में एसी रिजर्वेशन में करवा देंगे।

इस पर प्रदीपसिंह झांसे में आ गया और उसे अपना बैग और मोबाइल दे दिया। फिर शातिर फोनपे को यूज करते हुए खाते से 22 हजार 500 रुपए ट्रांसफर कर डाले, इसके बाद मौका लगने पर बैग लेकर भाग गया। बैग में 47 हजार 500 रुपए,कपड़े और जरूरी सामान था। उस बदमाश का आस पास पता लगाने का प्रयास किया मगर वह नहीं मिला। इस पर पीडि़त ने उदयमंदिर थाने में अब रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान की जा रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026