स्कूलों में यातायात नियमों की दी जानकारी
- पेम्पलेटस वितरण
- दुर्घटना के वीडियो क्लिप दिखाए
जोधपुर,स्कूलों में यातायात नियमों की दी जानकारी। कमिश्ररेट की यातायात पुलिस ने सडक़ दुर्घनाओं की रोकथाम के लिए शिक्षण संस्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
यह भी पढ़ें – रैगिंग की शिकायत शारीरिक शिक्षक से करने पर रंजिश में छात्र पर हमला
पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह,डीसीपी यातायात शरद चौधरी,एडीसीपी दुर्गाराम चौधरी,एसीपी पूर्व यातायात रविंद्र बोथरा,एसीपी यातायात पश्चिम कैलाश पारिक के नेतुत्व में सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए शुक्रवार को यातायात शिक्षा प्रभारी हैडकानस्टेबल हनुमान सिंह यातायात शिक्षा टीम द्वारा नोबल इन्टरनेशनल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल पावटा बी रोड तथा सुमेर उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर जोधपुर में यातायात शिक्षा मोबाइल वैन के माध्यम से यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आमजन एवं वाहन चालकों में यातायात नियमों की पालना एवं जागरूकता के लिए रातानाडा चौराहा तथा भास्कर चौराहा जोधपुर पर यातायात शिक्षा मोबाइल वैन के माध्यम से यातायात शिक्षा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें – टैंपो मेें पकड़ी अवैध शराब और बीयर,दो गिरफ्तार
विद्यार्थियों द्वारा वाहन चलाने पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की विडियो क्लिप दिखाकर उनके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति की तत्काल मदद करने वाले व्यक्ति (गुडसेमेरिटन) के लिए उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देश,‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवनरक्षा योजना’ तथा बालवाहिनी गाइड लाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आमजन एवं सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पेम्पलेटस् वितरित किए गए। शिक्षण संस्थानों के कार्यक्रमों में प्राचार्य सुनिता भाटी एवं प्राचार्य गजेन्द्र ने यातायात पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

