रैगिंग की शिकायत शारीरिक शिक्षक से करने पर रंजिश में छात्र पर हमला
- मारपीट कर नगदी और सोने की चेन लूटी
- क्रॉस केस दर्ज
जोधपुर,रैगिंग की शिकायत शारीरिक शिक्षक से करने पर रंजिश में छात्र पर हमला। शारीरिक शिक्षक महा विद्यालय के खेल मैदान में खड़े एक छात्र पर कुछ अन्य विद्यार्थियों द्वारा बुरी तरह मारपीट की गई। उससे सोने की चेन और 15-16 सौ रुपए लूट लिए गए। छात्र ने कुछ नामजद छात्रों सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ इस बाबत केस दर्ज करवाया है। छात्र का कहना है कि इससे पहले फरवरी में उसने छात्रों के खिलाफ रैगिंग की शिकायत की गई थी तब से यह लोग रंजिश पाले हुए है। एक अन्य छात्र ने उक्त छात्र के खिलाफ क्रॉस में केस दर्ज करवाया है। फिलहाल मामले में एयरपोर्ट थाना पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें – प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री में एक वर्ष में एक लाख की वृद्धि
एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि विष्णु नगर नांदड़ी हाल शारीरिक शिक्षक महाविद्यालय के छात्र सुरेंद्र चौधरी पुत्र भैराराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह कॉलेज में बीपीईडी द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है। 3 जुलाई की शाम को खेल मैदान में खड़ा था। तब कॉलेज के छात्र हरेंद्र पाल,सुखदेव सिंह,पृथ्वी पाल सिंह सहित पांच छह अन्य जो इस कॉलेज के छात्र नहीं थे। यह लोग हथियार लेकर आए और मारपीट की। जिससे वह जख्मी हो गया। उसके पास रखे 15-16 सौ रुपए और गले से सोने की डेढ़ तोले की चेन छीन कर ले गए।
यह भी पढ़ें – शहर के सभी क्षेत्रों में 9 जुलाई को जलापूर्ति बंद
उन्होंने फरवरी माह में शारीरिक शिक्षक को रैगिंग की शिकायत किए जाने को लेकर जिक्र किया और कॉलेज छुड़ाने तक की धमकी दी।कॉलेज के अन्य छात्र मनीष पंवार ने सुरेंद्र चौधरी के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करवाया कि सुरेंद्र चौधरी ने उसे धमकी दी। मामला एससीएसटी एक्ट के साथ धमकाने में दर्ज हुआ है।एयर पोर्ट थाना पुलिस दोनों प्रकरण की जांच कर रही है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

