Doordrishti News Logo

जमानत पर छूटे दो अभियुक्तों को अन्य केस में किया गिरफ्तार

जोधपुर,जमानत पर छूटे दो अभियुक्तों को अन्य केस में किया गिरफ्तार। सूरसागर क्षेत्र में गत 26 जून को हुए उपद्रव केस में तीन प्रकरण दर्ज हुए थे। पुलिस ने अपने मुकदमें में 52 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो पक्ष की तरफ से अलग अलग प्रकरण दर्ज कराए गए थे। कुछ गिरफ्तार लोगों को कोर्ट से जमानत मिल गई। पुलिस ने एक अन्य प्रकरण में अब दो आरोपियों को पथराव एवं हत्याप्रयास केस में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – रेलवे ने बेटिकट व अनियमित यात्रा के 20 हजार मामलों से वसूले 93 लाख रुपए

जांच अधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि दो आरोपियों की कोर्ट से जमानत होने के बाद अब एक अन्य प्रकरण में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जिनमें शफिया बिल्डिंग सूरसागर निवासी साकिर पुत्र अब्दुल मजीद एवं व्यापारियों का मोहल्ला निवासी साहिल पुत्र अब्दूल गफ्फार को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी ढाका ने बताया कि दर्ज सभी प्रकरणों में अलग अलग 52 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts: